Bhagalpur News: ​भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में पसरा सन्नाटा – Hindustan

Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट तारापुर,निज संवाददाता। ​तारापुर थाना क्षेत्र के रणग्राम निवासी 55 वर्षीय 20 सूत्री के पूर्व प्रखंड सदस्य सह भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत पंडा का बीती रात अचानक हृदयाघात (दिल का दौरा) पड़ने से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे शौच के बाद उन्हें अचानक पसीने आने लगे और छाती में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन आनन-फानन में उन्हें तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। ​शशिकांत पंडा अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके निधन से पत्नी मोनी कुमारी और पुत्री परी कुमारी समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

​उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं,आरएसएस के वरिष्ठ सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मुंगेर विधायक कुमार प्रणय,तारापुर के जदयू के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह,आरएसएस के चंद्रशेखर कुमार विष्णु,खंड कार्यवाह आनंदी पंडित,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य शंभू शरण चौधरी,एकल अभियान के धर्मेंद्र कुमार सिंह,शिव कुमार सिंह,समाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र चौधरी,जिप सदस्य प्रतिनिधि कुणार चौधरी,संजय कुमार,निरंजन पंडा और कन्हैया लाल पंडा समेत दर्जनों लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नेताओं ने कहा कि शशिकांत पंडा का जाना पार्टी और प्रखंड स्तर के संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इधर स्व.पंडा को भाजपा का झंडा पार्थिव शरीर पर देकर उन्हें अंतिम विदाई दिया गया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News