डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को पांच पंचायत समितियों में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मकराना, परबतसर, नावां, ईटावा बामणिया और पीलवा में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला परिषद के 87 वार्डों और
545 मतदान केंद्रों पर मतदान की व्यवस्था
जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई है और मतदान दल अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
2600 पुलिसकर्मियों के जिम्मे सुरक्षा व्यवस्था
चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान के नेतृत्व में करीब 2600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 5 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 20 वृत्ताधिकारी और निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। वहीं पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
5 नवंबर को ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 नवंबर को जिले की ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनावी प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारियां भी की जा रही हैं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.