Edited By Vijay Jain
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है. Credit: News24
Who is ACP Manasvi Vashishtha: दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर साथी पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन को लीड करने वाले सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मनस्वी वशिष्ठ चर्चा में हैं. प्रदर्शन की अगुवाई करने को लेकर विभाग ने उन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. यह पूरी कार्रवाई उस समय हुई जब पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में वकीलों के साथ हुई हालिया झड़प को लेकर दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी हेडक्वार्टर के बाहर इकट्ठा हो गए थे. इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व हाल ही में ट्रांसफर हुए एसीपी मनस्वी वशिष्ठ कर रहे थे.
STORY | Delhi Police ACP suspended over personnel’s protest outside Police Headquarters Delhi Police’s Assistant Commissioner of Police Manasvi Vashistha, who joined the protest by personnel outside the Police Headquarters against the transfer of two officers, has been suspended, police sources said on Tuesday. READ: https://t.co/utbasnUp42
— Press Trust of India (@PTI_News) November 3, 2026
Khud hi anyay sahenge toh kiske saath nyaay karenge, says a Delhi police ACP addressing a gathering of cops protesting outside Delhi police headquarters. Absolute cinema premiering in Delhi. Video by @HemaniBhandari https://t.co/oMbbp52Kav
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) November 2, 2026
STORY | Delhi Police ACP suspended over personnel’s protest outside Police Headquarters Delhi Police’s Assistant Commissioner of Police Manasvi Vashistha, who joined the protest by personnel outside the Police Headquarters against the transfer of two officers, has been suspended, police sources said on Tuesday. READ: https://t.co/utbasnUp42
Khud hi anyay sahenge toh kiske saath nyaay karenge, says a Delhi police ACP addressing a gathering of cops protesting outside Delhi police headquarters. Absolute cinema premiering in Delhi. Video by @HemaniBhandari https://t.co/oMbbp52Kav
मनस्वी वशिष्ठ दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनात अधिकारी हैं. अक्टूबर 2026 तक वह शाहदरा जिले के गांधीनगर सब डिवीजन में सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. वह DANP (DANIPS) पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारी हैं. DANP का पूरा नाम दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा है. इस सेवा के तहत चुने गए अधिकारी केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस प्रशासनिक पदों पर तैनात किए जाते हैं.
दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को अब सस्पेंड कर दिया गया है ◆ मनस्वी ने सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था ◆ पुलिस और वकीलों के बीच जारी विवाद के चलते हाल ही में गांधी नगर के ACP वशिष्ठ और शाहदरा थाने के SHO का ट्रांसफर कर दिया गया था #DelhiPolice | ACP Manasvi Vashishth | #ManasviVashishth | Delhi Police
विवाद की शुरुआत शाहदरा में वकील ललित बंसल के साथ हुई मारपीट की घटना से हुई थी. इस मामले को लेकर शहर के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया था. वकीलों का आरोप था कि जब वे बंसल मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे, तो एसीपी और शाहदरा थाने के एसएचओ अरुण कुमार ने उन्हें धमकाया. बढ़ते विवाद के बाद विभाग ने पहले कदम उठाते हुए एसीपी वशिष्ठ और एसएचओ अरुण कुमार का तबादला कर दिया था.
News Alert! Delhi Police ACP Manasvi Vashistha suspended over protest by personnel outside Headquarters against transfer of two officers: Sources. https://t.co/LxQDzG7OFD
सोमवार को पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर जुटे पुलिसकर्मियों का नेतृत्व करते हुए एसीपी वशिष्ठ ने दो टूक कहा था कि वे पुलिस कमिश्नर से मिलना चाहते हैं. “भारत माता की जय” और “पुलिस एकता ज़िंदाबाद” के नारों के बीच उन्होंने कहा, “हमारी मांगें बिल्कुल साफ़ हैं. हमें सीपी सर से मिलना है. ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक स्पष्ट एसओपी तैयार होनी चाहिए. अगर हमारे ही साथ ऐसा बर्ताव होगा, तो हम शहर की जनता की सुरक्षा के लिए कैसे लड़ेंगे?”
विभाग ने अनुशासनहीनता के दायरे में इस कदम को देखते हुए विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301