Chandauli News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन – Hindustan

Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने मंगलवार को दूसरे दिन 30 सूत्री लंबित मांगों के समर्थन में बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रदेशव्यापी आंदोलन में शिक्षकों ने मांगों को लेकर जमकर भड़ास निकाला। आंदोलन में महाविद्यालय के अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों का मानना है कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शैक्षणिक वातावरण की बेहतरी और शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उनकी जायज मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना आवश्यक है। फुपुक्टा द्वारा उठाई गई 30 सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने, शिक्षकों को चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा प्रदान करने तथा स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने की मांग शामिल है।
इसके अतिरिक्त प्रोफेसर पदनाम अर्हता प्राप्त करने की तिथि से प्रदान किए जाने, एनपीएस से संबंधित समस्याओं का समाधान करने तथा शोध एवं शैक्षणिक संगोष्ठियों के आयोजन के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की व्यवस्था समाप्त कर उन्हें अनुदानित व्यवस्था के अंतर्गत लाने तथा इन पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान प्रदान करने की मांग पर भी विशेष जोर दिया।
विरोध जताने वालों में शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष प्रो. दयानिधि सिंह यादव, यज्ञ नाथ पांडेय, डॉ. संदीप सिंह, प्रो दयाशंकर सिंह यादव, डॉ. अमन मिश्रा, डॉ अनिल तिवारी, डॉ प्रमोद पांडेय, डॉ. सीता मिश्रा, प्रो. इंद्रदेव सिंह, डा.महेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. वंदना, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह यादव, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. रजनीश गुप्ता, डा. राजेश यादव, डा. श्यामलाल यादव उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News