Ramayana Advance Booking: 'रामायण' ने 100 करोड़ किए पार, एडवांस बुकिंग में मेकर्स की कराई चांदी-चांदी! – News24 Hindi

Edited By Himani sharma
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन (Pic Credit- Instagram)
Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 4000 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म थिएटर्स में कल यानी 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. रणबीर कपूर को ‘राम’ के अवतार में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म में साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. हाल ही में मुंबई में फिल्म का प्रीमियर हुआ और हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. वहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है. चलिए फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘रामायण’ ने ब्लॉक सीट्स के साथ अब तक 107.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं बिना ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 86.02 करोड़ है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही इस आंकड़े को पार कर साबित कर दिया है कि इस फिल्म के ग्रैंड ओपनिंग होने वाली है. भारत के साथ-साथ ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज हो रही है, ये ही वजह है कि इस फिल्म को पूरी दुनिया में प्रमोट किया जा रहा है. फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! ‘सीता’ और ‘लक्ष्मण’ के साथ किया कैमियो; एक्टर ने सुनाया किस्सा
रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे ज्यादा कमाई अभी तक फिल्म ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और पंजाब में हुई है. दिल्ली में फिल्म ने 2.74 करोड़ की कमाई की. वहीं महाराष्ट्र में 2.29 करोड़, गुजरात में 1.18 करोड़, उत्तर प्रदेश में 81.88 लाख, तेलंगाना में 68.92 लाख, राजस्थान में 65.57 लाख और पंजाब में 52.83 लाख की कमाई की है. वहीं रात तक ये आंकड़ा और बढ़ता दिखाई देने वाला है.
यह भी पढ़ें: Ramayana Premiere: रवि दुबे ने सनी देओल के छुए पैर, आलिया भट्ट-नीतू कपूर ने लूटी महफिल; रणबीर कपूर भी छाए
‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में अरुण गोविल, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा, विवेक ओबेरॉय और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में हैं. फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रहा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News