Written By Varsha Sikri
US सीनेट चुनाव में अब्दुल की जीत पर ओवैसी ने खुशी जाहिर की. (Photo: ANI)
अमेरिकी सीनेट चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की ऐतिहासिक जीत हुई. इस जीत से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी फूले नहीं समा रहे. उन्होंने आज उत्तर प्रदेश में एक मजबूत मुस्लिम राजनीतिक पहचान बनाने का आह्वान किया. ओवैसी ने अब्दुल की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये नतीजे उन वोटर्स के लिए एक मैसेज है, जिन्हें अपनी पहचान की वजह से राजनीतिक ताने सुनने पड़ते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए हैदराबाद सांसद ने कहा, ”मिशिगन में एक ‘अब्दुल’ जीता है, अब उत्तर प्रदेश के ‘अब्दुल’ को अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करनी होगी.” ओवैसी ने आगे लिखा, ”संघियों ने अब्दुल शब्द को एक ताने के रूप में इस्तेमाल करने की बहुत कोशिश की है. अब समय आ गया है कि हम दिखा दें कि ‘अब्दुल’ अल्लाह के सिवा किसी के सामने नहीं झुकता. अब हम और नमाज की चटाई नहीं बिछाएंगे.”
इतना काफी है तुम्हारे लिए।🤡 pic.twitter.com/vcNNgwPuTf
दरअसल, उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटर्स कुल मतदाताओं का लगभा पांचवां हिस्सा हैं. यहां राजनीतिक बहसों और सोशल मीडिया पर ‘अब्दुल’ नाम का इस्तेमाल अक्सर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए किया जाता रहा है. AIMIM की तरफ से बार-बार ये आरोप लगाया गया है कि बीजेपी मुसलमानों को टारगेट कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय को सिर्फ मजबूर वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301