Diwali 2026: दिवाली से पहले ग्रहों का बड़ा खेल! 3 ग्रहों की युति से 4 राशियों को होगा फायदा – AajTak

Feedback
Diwali 2026: दिवाली से पहले ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 7 नवंबर 2026 को तुला राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को महत्वपूर्ण माना जाता है. इसका असर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है. खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह योग शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. आइए जानते हैं किन राशियों को फायदा हो सकता है. 
कैसे बनेगा त्रिग्रही योग?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य और बुध तुला राशि में पहले से मौजूद रहेंगे. वहीं 7 नवंबर को शाम 5 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा भी तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इससे तीनों ग्रहों की युति बनेगी, जिसे त्रिग्रही योग कहा जाता है. 
मिथुन राशि: करियर में तरक्की
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग शुभ रह सकता है. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों को फायदा होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और विद्यार्थियों को भी सफलता मिल सकती है. 
तुला राशि: बढ़ेगा आत्मविश्वास
तुला राशि में ही त्रिग्रही योग बनने से इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन के योग बन सकते हैं. अटके हुए काम पूरे होंगे.
धनु राशि: बढ़ सकती है आमदनी
धनु राशि वालों के लिए यह योग आय के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं. पुराने निवेश से फायदा हो सकता है.
कुंभ राशि: भाग्य का मिलेगा साथ
कुंभ राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल रह सकता है. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. 
क्या होता है त्रिग्रही योग और क्यों माना जाता है खास?
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति का विशेष महत्व बताया गया है.  जब तीन ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं, तो उनकी संयुक्त स्थिति को त्रिग्रही योग कहा जाता है.  इस योग का फल केवल ग्रहों की संख्या पर निर्भर नहीं करता, बल्कि उनकी स्थिति, स्वामित्व, दृष्टि और कुंडली के भावों के आधार पर भी देखा जाता है. 
सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति में तीनों ग्रहों के अलग-अलग प्रभाव एक साथ जुड़ते हैं.  सूर्य आत्मबल और प्रतिष्ठा, बुध बुद्धिमत्ता और कारोबार, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं से संबंधित माने जाते हैं.  इसी वजह से इस योग को करियर, आर्थिक फैसलों और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News