Kaalchakra: धनतेरस पर धनदायक साबित होंगे ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें – News24 Hindi

Edited By Aman Maheshwari
धनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए आप इन उपायों को कर सकते हैं. (Photo Credit – AI)
Kaalchakra Today 6 November 2026: आज 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. द्वादशी तिथि का समापन 10 बजकर 30 मिनट पर हो चुका है. अब त्रयोदशी आरंभ हो गई है. ऐसे में आज धन त्रयोदशी यानी धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. धनतेरस से ही दिवाली पर्व का आंरभ होता है. खरीदारी करने और मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा के लिए यह दिन बेहद खास है. आज हस्त और चित्रा नक्षत्र रहने वाला है. विष्कम्भ योग और प्रीति योग बन रहा है.
आज के कालचक्र में धनतेरस तिथि पर किए जाने वाले उपायों के बारे में जान सकते हैं. आप लोगों के लिए धनतेरस पर किए गए कई उपाय धनदायक साबित हो सकते हैं. आर्थिक लाभ और तरक्की के लिए इन उपायों को करना चाहिए. आज अशुभ योग की बात करें तो, राहुकाल दोपहर 10 बजकर 43 मिनट से लेकर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही यमगण्ड काल, गुलिक काल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. धनतेरस के उपायों के बारे में आज के कालचक्र में देखें.
आप लोग सोना, चांदी, बर्तन, गहने आदि खरीद सकते हैं. धनतेरस पर मेष राशि के लोग लोहा या लोहे से बना सामान खरीदने से बचना चाहिए. आप लोग चमड़ा या केमिकल क चीज खरीदने से बचें. मेष राशि वाले शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी.
वृषभ राशि के लोग आज सोना, चांदी, कांसा, हीरा, बर्तन, चंदन, कपड़े आदि खरीद सकते हैं. आप लोगों के लिए इन चीजों को खरीदना शुभ साबित होगा. आप लोग गाड़ी, तेल, फर्नीचर ना खरीदें. आप शाम के समय पीपल के 5 पत्तों पर चंदन लागकर नदी में प्रवाहित कर दें. इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
अन्य सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें. यहां बताए उपायों को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News