राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी ब्रॉड स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों की अपडेटेड सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसके तहत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची में पीजी की 36 सीटें बढ़ी हैं, जिससे यहां कुल सीटें 176 से बढ़कर 212 हो गई हैं। रिम्स में यह बढ़ोतरी सात विभागों में हुई है, जिनमें एनेस्थीसियोलॉजी में 8, कम्युनिटी मेडिसिन में 6, माइक्रोबायोलॉजी में 6, जनरल मेडिसिन में 5, एनाटॉमी में 4, फार्माकोलॉजी में 4 और फिजियोलॉजी में 3 सीटें शामिल हैं। सरकार ने 59 सीटों की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीजी सीटों के विस्तार से मेडिकल स्नातकों को राज्य में ही विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे और भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। इसके अलावा राज्य के एमजीएम जमशेदपुर में 45 पीजी सीटें व 6 डिप्लोमा सीटें, एसएनएमएमसीएच धनबाद में 37, लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज में 24 (नए) और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में 20 सीटें स्वीकृत हैं। सीआईपी रांची में 34 व रिनपास में एक सीट दर्ज है। सीआईपी और रिनपास की सीटें 338 की गणना से अलग है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
इसी तरह एमजीएम की छह डिप्लोमा सीटें भी ब्रॉड स्पेशियलिटी सीटों से अलग हैं।
एनएमसी की अद्यतन सूची के अनुसार, झारखंड के पांच मेडिकल कॉलेजों को मिलाकर पीजी ब्रॉड स्पेशियलिटी की कुल 338 सीटें हो गई हैं। इनमें रिम्स रांची की 212, एमजीएम जमशेदपुर की 45, एसएनएमएमसीएच धनबाद की 37, लक्ष्मी चंद्रवंशी की 24 और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की 20 सीटें शामिल हैं।
एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने नीट-पीजी 2026-27 के लिए 5827 सीटें बढ़ाई हैं। अब सीटें 58 हजार 468 हो गई हैं। सरकारी कॉलेज में 10 और प्राइवेट में 32 फीसदी तक सीटें बढ़ाई हैं।
पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play