Pakur News: ​मां श्मशान वासिनी और तांतीपाड़ा काली का ऐतिहासिक मिलन – Hindustan

Pakur News: नगर में मां श्मशान वासिनी की विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य और धूमधाम से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस बार की शोभायात्रा एक अत्यंत दुर्लभ और भावुक कर देने वाले क्षण की साक्षी बनी। ​स्थानीय बुजुर्गों और मान्यताओं के अनुसार, मां श्मशान वासिनी को बड़ी बहन और तांतीपाड़ा मां काली को छोटी बहन माना जाता है। विसर्जन के दौरान जब नगर थाना के समीप दोनों बहनों माताओं की प्रतिमाओं का ऐतिहासिक मिलन हुआ, तो वहां मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और इस अलौकिक दृश्य को टकटकी लगाए देखते रह गए।

​कंधों पर झूमते हुए निकला माताओं का डोला…

परंपरानुसार, सबसे पहले मां श्मशान वासिनी की प्रतिमा को भक्तों ने अपने कंधों पर उठाया। जयकारों के बीच झूमते-गाते ढोल नगाड़े के बीच भक्त प्रतिमा को लेकर बूढ़ा शिव मंदिर पहुंचे, जहां से शोभायात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। इसके बाद यात्रा रथ मेला मैदान पहुंची। ठीक इसी के पीछे तांतीपाड़ा में पूजित मां काली की प्रतिमा भी भक्तों के कंधों पर झूलती हुई विसर्जन यात्रा में शामिल हुई।

​आतिशबाजी से जगमगाया आसमान…

विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी की। नजारा ऐसा था मानो आकाश और पाताल दोनों ही मां की इस भव्य शोभायात्रा के गवाह बन रहे हों। एक तरफ आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी का अद्भुत नजारा था, तो दूसरी तरफ श्रद्धालु भक्तिभाव से मां के स्वरूप को निहार रहे थे।

​प्रशासन रहा मुस्तैद…

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस के सायरन और अधिकारियों की गश्त के साथ श्रद्धालु अनुशासित होकर सड़कों के किनारे से शोभायात्रा को रास्ता देते रहे।माताओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा अंततः कालीभषान पोखर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। भक्तों ने नम आंखों से मां काली को अंतिम विदाई दी और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष ‘मां फिर से आने’ की विनती की।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News