Bhagalpur News: पूर्णिया: 13 को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय अनुष्ठान – Hindustan

Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इस दिन छठ व्रती पवित्र स्नान कर शुद्धता और सात्विकता के साथ पूजा की शुरुआत करेंगे। नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात बनाने और ग्रहण करने की विशेष परंपरा है। इसी वजह से बाजार में कद्दू की मांग लगातार बढ़ने लगी है। छठ पूजा को देखते हुए सब्जी मंडियों और स्थानीय बाजारों में दुकानदारों ने कद्दू का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। फिलहाल बाजार में कद्दू 30 से 40 रुपये प्रति पीस बिक रहा है।

वहीं, 13 नवंबर को मांग बढ़ने के साथ इसकी कीमत 70 से 100 रुपये प्रति पीस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नहाय-खाय के दिन छठ व्रती स्नान के बाद अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सात्विक सब्जी तैयार करते हैं। भोजन बनाने में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती के भोजन ग्रहण करने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी प्रसाद स्वरूप कद्दू-भात खाते हैं। नहाय-खाय केवल भोजन की परंपरा नहीं, बल्कि तन और मन की शुद्धि, संयम और पवित्रता का प्रतीक है। इसके साथ ही छठ महापर्व की कठिन साधना शुरू हो जाती है। अगले दिन खरना, फिर अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News