Gorakhpur News: छठ घाटों की साजसज्जा और सुविधाओं से प्रसन्न दिखे श्रद्धालु – Hindustan

Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन ने रविवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों संग रविवार को राप्ती तट समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं और व्रतियों से फीडबैंक भी लिया और इंतजाम के प्रति श्रद्धालुओं से तारीफ भी हासिल की। नगर आयुक्त ने नदी, तालाब और पार्कों में आतिशबाजी नहीं करने की अपील की। श्रद्धालुओं से पूजन सामग्री नदी में न डालने, डस्टबिन का इस्तेमाल करने और प्रतिबंधित पॉलीथिन से बचने की अपील की।

रविवार को नगर निगम की पूरी टीम, अधिकारी से लेकर सफाई मित्र तक, घाटों पर मुस्तैद दिखी। सभी घाट और मंदिर परिसरों में बनाए गए कंट्रोल रूम से खोया पाया केंद्र संचालित था। वहीं छठ घाटों पर जलापूर्ति के लिए जलकल विभाग ने रोस्टर बना कर इंतजाम किए थे। 105 अस्थायी पोखरों में 236 टैंकर पानी पहुंचाया, यह सिलसिला रविवार की शाम चार बजे तक चला। दूसरी ओर 250 से अधिक स्थानों पर जनसहयोग से कृत्रिम तालाबों में पानी भरने की व्यवस्था हुई।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

घाटों के एप्रोच मार्ग की मरम्मत, बने दो वाच टावर

गोरखपुर। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए नगर निगम ने करीब 10 किलोमीटर सड़कों की पैच मरम्मत कराई। सूरजकुंड, रामजानकी नगर, धर्मशाला और हनुमानगढ़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों में छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों के गड्ढे भरकर सड़कें दुरुस्त की गईं। इसके साथ ही घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराई गई। श्रद्धालुओं की निगरानी और सुरक्षा के लिए दो वाच टावर भी बनवाए गए।

सुबह के अर्घ्य के लिए रातोंरात चमके घाट

रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं के लौटते ही राप्ती और रोहिन नदी के घाटों के साथ शहर के कृत्रिम पोखरों पर सफाई अभियान चला। तकरीबन 2180 की संख्या में नियुक्त पुरुष स्वच्छता मित्रों ने घाटों पर बिखरे पूजन सामग्री, कचरे और अन्य अपशिष्ट को हटाकर परिसर साफ किया। तत्काल एकत्र किए गए कचरे की छटाई कर एमआरएफ सेंटर, गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन भेजा गया। सुबह अर्घ्य के बाद पुन: सफाई अभियान चलेगा। वहीं, जहां जहां से पोखरों में पानी कम होने की शिकायत आ रही थी, जलकल की टीमें रात में भी टैंकर से पानी पहुंचाने में जुटी रहीं।

870 बिछड़े लोगों को मिलाया

हनुमानगढ़ी घाट, तकिया घाट, श्रीराम घाट, श्री गोरक्ष घाट, डोमिनगढ़ घाट पर बनाए गए नगर निगम के कंट्रोल रूम से रविवार शाम की अर्घ्य के समय 870 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया। घाटों पर उतरे लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के बच्चे और बुजुर्ग और महिलाएं तक अपने परिजनों ने बिछड़ जा रही थी। श्रीगोरक्ष घाट पर श्रीराम चौक से पार्षद प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने बताया कि श्रीगोरक्ष घाट पर ही 170 के करीब बिछड़े लोगों को मिलाया गया। इन घाटों पर लगे पीए सिस्टम से निरंतर एनाउंसमेंट किया जा रहा था।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News