IND vs NZ: ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम में जगह पक्की करने का गंवा दिया सुनहरा मौका, न्यूजीलैंड में हो गए फेल – News24 Hindi

Written By Aditya
Ruturaj Gaikwad ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवा दिया बड़ा मौका (Pic Credit- ANI)
IND vs NZ: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बहुत ही अहम होने वाली थी. इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई ने कई खिलाड़ियों को मौका दिया है. इनमें से कई खिलाड़ियों के पास वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका था. कुछ खिलाड़ियों ने इस मौके का फायदा उठाया. वहीं इस बीच स्टार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद को मिले इस मौके को गंवा भी दिया है. अगली सीरीज से उनका पत्ता कट सकता है.  
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में गायकवाड़ से बड़ी उम्मीदें थी. गायकवाड़ ने 13 गेंदों में 5 रन ही बनाए थे. ऐसे में अगले मुकाबले में वो कमबैक करना चाहते थे. आखिरी वनडे मैच में उन्हें शुरुआत भी मिली थी. लेकिन उसके बाद वो 27 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दोनों ही मुकाबले में गायकवाड़ बुरी तरह से फेल हो गए थे. 
जिसके कारण ही दोनों ही मैच में टीम इंडिया पावरप्ले में ही दबाव में आ गई थी. इससे पहले गायकवाड़ ने नंबर 4 पर खेलते हुए अच्छा किया था. लेकिन सलामी बल्लेबाजी करते हुए वो बहुत ज्यादा दबाव में नजर आए. जिसका फायदा न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भी उठाया. गायकवाड़ के ऊपर खुद को साबित करने का दबाव भी था. उनके फेल होने के बाद वनडे टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. गायकवाड़ इस सुनहरे मौके का फायदा नहीं उठा सके.  
🚨 INDIA’S TOP-ORDER DISASTER IN NEW ZEALAND ODIs 2026! 🇮🇳💔 * Virat Kohli – 86 runs (4 innings) * Shreyas Iyer – 67 runs (4 innings) * Shubman Gill – 37 runs (2 innings) * Rohit Sharma – 30 runs (4 innings) * Ruturaj Gaikwad – 23 runs (2 innings) https://t.co/eRV8w8ONd5
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज के बाद अब टीम इंडिया दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच मुकाबले खेलने वाली है. इस सीरीज में अब गायकवाड़ को मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. टेस्ट सीरीज की तैयारी के कारण यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला था. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ जायसवाल की वनडे टीम में वापसी हो सकती है. ऐसे में गायकवाड़ को वनडे टीम से बाहर किया जा सकता है. ऐसे में ऋतुराज का नुकसान हो सकता है. 
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: अगली वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये 5 भारतीय खिलाड़ी, अच्छा करने के बाद मौका मिलना मुश्किल
गायकवाड़ को टीम इंडिया फिलहाल बैकअप खिलाड़ी के रूप में ही देख रही है. मुख्य खिलाड़ियों के नहीं खेलने पर ही उन्हें वनडे टीम में मौका दिया जा रहा है. ऐसे में स्टार खिलाड़ियों की इंजरी होने के बाद गायकवाड़ का नंबर लग सकता है. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ इन  2 मैचों में ऋतुराज के बल्ले से रन आते तो उनके लिए टीम में बने रहना आसान हो सकता था. श्रीलंका के खिलाफ वो 15 सदस्यीय टीम का भी हिस्सा बने रह सकते थे. 
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: आखिरी वनडे मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी बने टीम इंडिया के हीरो, पलट दिया मैच का नतीजा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News