Feedback
भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते खिलाड़ियों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
धोनी की इस पोस्ट को देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं. खास बात यह है कि पोस्ट शेयर होने के सिर्फ 15 मिनट के अंदर ही इसे करीब 20 लाख लाइक्स मिल गए. धोनी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 17 नवंबर को ऐलान किया कि महेंद्र सिंह धोनी अब IPL में खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेलेंगे. वह IPL 2027 से टीम के मेंटॉर की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस खबर के सामने आने के कुछ ही घंटों बाद धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया.
इस वीडियो में उनके क्रिकेट करियर के कई यादगार पल देखने को मिले. इसमें टीम इंडिया के साथ बिताए गए पल, वर्ल्ड कप जीतने की खुशी और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनकी शानदार यादें शामिल हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ सुनाई दे रहा है.
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)
धोनी ने कैप्शन में क्या लिखा?
इस पोस्ट के कैप्शन में धोनी ने लिखा, “Fans proved me wrong, no better song to accept it. Maybe two versions were made so that I could commit the mistake and then accept it.”
धोनी के इस मैसेज का मतलब है कि फैंस ने उन्हें गलत साबित कर दिया. उन्होंने इस पल को स्वीकार करने के लिए इस गाने को सबसे सही बताया. उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
2020 में भी इसी गाने से लिया था संन्यास
धोनी के इस पोस्ट की एक और खास बात है. साल 2020 में जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब भी उन्होंने इसी गाने का इस्तेमाल किया था. उस समय उनकी पोस्ट को 3.72 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे.
यह भी पढ़ें: चर्चा में महेंद्र सिंह धोनी, खाली समय में खेलते हैं मोबाइल गेम, पूरे भारत में पॉपुलर
अब करीब 6 साल बाद IPL से विदाई लेते समय भी धोनी ने इसी गाने के साथ अपने सफर को याद किया है. यही वजह है कि फैंस इस पोस्ट को उनके करियर के दो बड़े पलों से जोड़कर देख रहे हैं.
धोनी के लिए यह सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि उनके लंबे क्रिकेट सफर को अलविदा कहने का एक खास तरीका है. धोनी की इस पोस्ट की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह आने वाले घंटों में सोशल मीडिया पर कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.
कल तक 200 मिलियन तक पहुंच सकते हैं व्यूज!
धोनी की इस पोस्ट की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. अभी तक इसे 65 मिलियन यानी 6.5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं, जबकि लाइक्स की संख्या 8 मिलियन यानी 80 लाख तक पहुंच गई है. पोस्ट पर जिस तेजी से फैंस का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 24 घंटों में इसके व्यूज 150 मिलियन से 200 मिलियन यानी 15 से 20 करोड़ तक पहुंच सकते हैं.
अगर ऐसा होता है, तो धोनी की यह पोस्ट क्रिकेट से जुड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सोशल मीडिया पोस्ट में शामिल हो सकती है. फिलहाल फैंस की नजर इस बात पर है कि धोनी की इस पोस्ट का आंकड़ा कहां जाकर रुकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू