Gurgaon News: अनाज मंडी में इस वर्ष 15 हजार क्विंटल कम हुई बाजरे की आवक – Hindustan

Gurgaon News: – इस सीजन में करीब ढाई महीने चली सरकारी खरीद के दौरान 50,900 क्विंटल बाजरा पहुंचा, जबकि 2025 में यह आंकड़ा 65 हजार क्विंटल था – सोहना-बादशाहपुर क्षेत्र के 75 गांवों में केवल 18,500 हेक्टेयर जमीन पर हो रही खेती, कृषि विभाग ने जताई चिंता

सोहना, कृष्ण कुमार। स्थानीय अनाज मंडी में इस वर्ष बाजरे की आवक में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में बाजरे की आवक 15 हजार क्विंटल कम रही है, जिससे मार्केट कमेटी को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल वर्मा के अनुसार, इस सीजन में मंडी में करीब ढाई महीने तक चली सरकारी खरीद के दौरान कुल 50,900 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई, जबकि बीते वर्ष 2025 में यह आंकड़ा करीब 65 हजार क्विंटल के आसपास रहा था।

सोहना और बादशाहपुर तहसील क्षेत्र में कृषि पैदावार कम होने और अनाज मंडी में आवक घटने के पीछे कई मुख्य कारण जिम्मेदार माने जा रहे हैं। सबसे पहला सोहना और बादशाहपुर क्षेत्र में तेजी से बढ़ता शहरीकरण, कॉलोनियों और रिहायशी सोसाइटियों का विस्तार कृषि योग्य भूमि को लगातार निगल रहा है। क्षेत्र के 75 गांवों में कुल 30,590 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें से 1,209 हेक्टेयर जमीन पर किसी प्रकार की पैदावार नहीं होती और केवल 18,500 हेक्टेयर जमीन पर ही विभिन्न फसलों की खेती की जा रही है। उपजाऊ जमीन का इस तरह कम होना भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। दूसरा बाजरे की फसल की बिजाई के समय हुई रुक-रुक कर बारिश ने भी पैदावार को प्रभावित किया, जिससे कुल उत्पादन पर असर पड़ा। राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा बाजरे की फसल का सही से और पूर्ण पंजीकरण न किया जाना भी किसानों और विभाग के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि कृषि योग्य जमीन पर आवासीय क्षेत्रों और व्यावसायिक गतिविधियों का तेजी से कब्जा होना आने वाले समय में खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News