Bokaro News:
बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को यूनियन कार्यालय में एचजी राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस्पात मजदूरों के 39 माह के एरियर, अधूरे वेतन समझौते व ठेका मजदूरों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही ठेका मजदूरों की 40 प्रतिशत छंटनी के प्रस्तावित रवैये का कड़ा विरोध किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि 39 माह का एरियर मजदूरों के वेतन का हिस्सा है। सेल की आर्थिक स्थिति बेहतर होने व उत्पादन तथा मुनाफे में वृद्धि के बावजूद एरियर भुगतान में देरी करना मजदूर विरोधी रवैया है। उन्होंने कहा कि 2017 के समझौते को पूरा किए बिना नया वेतन पुनरीक्षण संभव नहीं है। प्रबंधन को लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने ठेका मजदूरों को केंद्रीय न्यूनतम वेतनमान लागू करने, 40 प्रतिशत छंटनी पर रोक लगाने व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की। कहा कि ठेका मजदूर संयंत्र के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनके योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों पर प्रबंधन ने सकारात्मक पहल नहीं की तो दिसंबर में आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में अबु नसर, एम बीदनी, एसके निषाद, राजीव कुमार, ओम प्रकाश, अंजनी, बीरू व संजीव सहित अन्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play