'जन्मस्थान की स्थिति साफ नहीं होने तक पासपोर्ट यूज ना करें…', सौरव दास को MEA ने दी सलाह – MEA Advises CJP Leader Saurav Das Not to Use Passport Until Birthplace Issue Is Clarified – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
Edited by: Varsha Sikri
सौरव दास के पासपोर्ट को लेकर MEA ने बयान जारी किया है. (Image Source/File)
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास की मुश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही. उनके पासपोर्ट पर जारी बवाल को लेकर बुधवार को विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी बयान जारी किया. MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि चेन्नई में मौजूद पासपोर्ट ऑफिस ने सौरव दास को सात दिनों के अंदर अपने जन्मस्थान के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा है. विदेश मंत्रालय ने सीजेपी नेता को सलाह दी है कि जवाब ना देने तक वो पासपोर्ट का इस्तेमाल ना करें.
#WATCH | Delhi: On a show-cause notice issued to Saurav Das following his foreign travel disruption, Ministry of External Affairs (MEA) spokesperson Randhir Jaiswal says, “The passport application process requires the applicant to provide accurate information. If, at any stage, a… pic.twitter.com/oX2ffjZ1Z8
ये भी पढ़ें: क्या सच में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में डिबेट करने वाले थे सौरव दास? वेबसाइट से सामने आया सच

कानून प्रवर्तन एजेंसियों से रिपोर्ट मिलने के बाद, पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को सौरव दास को ‘कारण बताओ नोटिस’ (show-cause notice) जारी किया था. रणधीर जायसवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने वालों को सही जानकारी देना जरूरी होता है. उन्होंने आगे कहा, ”अगर किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी या विसंगति सामने आती है, जिससे ये लगे कि तथ्यों को छिपाया गया है, तो हम आवेदक को ‘शो-कॉज नोटिस’ (कारण बताओ नोटिस) जारी करते हैं, ताकि वो अपना पक्ष रख सकें.”
वहीं, बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट से भी सौरव दास को निराशा ही मिली. विदेश यात्रा पर लगाए गए सरकारी प्रतिबंध को तत्काल हटाने की मांग लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास को अदालत से फिलहाल कोई राहत नहीं मिल सकी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया, जिसे उनके लिए एक बड़े कानूनी झटके के तौर पर देखा जा रहा है. सरकार के विदेश जाने से रोके जाने के फैसले को चुनौती देते हुए सौरव दास ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
ये भी पढ़ें: सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं, विदेश यात्रा पर रोक केस में तत्काल सुनवाई से इनकार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News