Nagpur: सीताबर्डी में महिला शौचालय में वीडियो शूट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, घिनौनी करतूत का हुआ पर्दाफाश – Ucn News

admin
News Admin
नागपुर: सीताबर्डी पुलिस थाना अंतर्गत एक शर्मनाक घटना में पुलिस ने एक शिक्षक को महिला शौचालय में छुपकर महिलाओं के वीडियो शूट करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी शिक्षक का नाम मंगेश खापरे है, जो दिघोरी के एक स्कूल में कला शिक्षक के रूप में कार्यरत है।
यह घटना सीताबर्डी  के विदर्भ साहित्य संघ परिसर में हुई, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जब एक महिला शौचालय में गई, तो मंगेश ने खिड़की से उसका वीडियो बना लिया। महिला को उसकी हरकत महसूस हुई और उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के जागरूक नागरिकों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। नागरिकों ने मंगेश का मोबाइल चेक किया, जिसमें महिला शौचालयों के 8 से 10 वीडियो पाए गए।
सूचना मिलने पर सीताबर्डी पुलिस स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि मंगेश ने पहले भी ऐसी घिनौनी हरकतें की थीं।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News