—विज्ञापन—
Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज 26 नवंबर मंगलवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी संविधान दिवस को लेकर है। आज संविधान दिवस हैं और संविधान के अपनाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर आज पुरानी ससंद के सेंट्रल हॉल में आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर, उपराष्ट्रपति, नेता प्रतिपक्ष समेत सभी सांसद शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस आज दिल्ली से भारत जोड़ो संविधान अभियान शुरू करेगी। 26 जनवरी तक चलने वाले अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे। महाराष्ट्र में सीएम पद को देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी तय है। देर रात उन्होंने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
लखनऊ के लोकमान्यगंज नहर के पास एक घर में सिलेंडर विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई। सीईओ मंगेश कुमार ने बताया स्थिति सामान्य है, आग पर काबू पा लिया गया है। सिलेंडर फटने की सूचना रात 8 बजकर 12 मिनट पर मिली थी। लोगों को निकाल लिया गया है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं है।
Written By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in