'बिग बॉस 20' में नकुल धुल की एंट्री, लड़कियों पर दिए विवादित बयान पर दी सफाई – AajTak

Feedback
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए हैं. इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले नकुल, एक्टर मनीष गोयल के बाद दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ में वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए सलमान खान के शो में शामिल हुए हैं.
मनीष की हालिया एंट्री के बाद नकुल के आने से घर में एक और नया चेहरा जुड़ गया है. मनीष की एंट्री ने कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया था. नकुल की एंट्री से शो के बाहर उनकी पहचान और एक पुराने विवाद पर भी लोगों का ध्यान गया, जिसका जिक्र उन्होंने खुद घर के अंदर बातचीत के दौरान किया.
पुराना विवाद सामने आया
एक और बातचीत में, नकुल ने एक पुराने विवाद के बारे में बात की, जिसमें उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. यह विवाद तब हुआ था जब रात में एक महिला को परेशान करने वाले तथाकथित ‘प्रैंक’ का वीडियो वायरल हो गया था. सोशल मीडिया पर इस क्लिप की काफी आलोचना हुई थी और कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील और गलत बताया था.

नकुल धुल का एक पुराना वीडियो फरवरी 2026 में भी विवाद का कारण बना था. वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, ‘किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखो 11 बजे. तुम्हें पता लगेगा डर क्या होता है.’ इसके बाद वह दोस्तों से कहते हैं कि लड़की को छेड़ना नहीं है, बल्कि तेज चलना है, अचानक दौड़ना है और फिर उससे आगे निकल जाना है.’ इस दौरान वह अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करते हैं और कहते हैं कि लड़कियों से डरने की जरूरत नहीं है. 
नकुल धुल ने दी सफाई
अब नकुल धुल ने इस विवादित वीडियो पर सफाई दी है. बिग बॉस हाउस में उन्होंने बताया, ‘मुझे एक चैट आई थी, जिसमें एक लड़का कह रहा था कि भाई मुझे लड़कियों से बहुत डर लगता है. तो मैंने कहा, ‘अबे भाई तुम लड़कियों से डरते हो, लड़कियां खुद तुमसे इतनी डरी हुई हैं. कभी वो रात में चल रही हो, उनके पीछे तुम भागकर निकल जाते हो, तो उनका….. निकल जाता है.’ 
नकुल ने आगे कहा, ‘मेरा पॉइंट इसमें ये था कि तुमने ही लड़कियों को इतना डरा रखा हैं, और तुम उनसे डर रहे हो कि औरतें सुरक्षित नहीं हैं. अब लोगों ने इसे ऐसे चलाया कि मैंने ऐसे कहा लड़कियों के पीछे भागो और वो वीडियो वायरल हो गई. इसकी वजह से मुझपर केस भी हो गया, कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है.’
इस हफ्ते वाइल्डकार्ड एंट्रीज
नकुल की एंट्री ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड्स के दौरान मनीष गोयल के पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने के बाद हुई है. घर वालों को शुरू में लगा था कि मनीष किसी प्रोजेक्ट को प्रमोट करने आए हैं, लेकिन बाद में सलमान खान ने बताया कि वह घर में ही रहेंगे.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News