ढोल-नगाड़ों और जीवंत झांकी के साथ निकली शोभायात्रा – Dainik Bhaskar

कोटा में अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मेन रोड स्थित राधा-कृष्ण मारवाड़ी मंदिर से हुआ। ढोल-नगाड़ों, ताशा और महाराजा अग्रसेन की जीवंत झांकी के साथ निकली यात्रा नगर के प्रमुख मा
नगरवासियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और जलपान से शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। अग्रसेन भवन पहुंचने पर महाराजा अग्रसेन की महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। अग्रवाल समाज की ओर से श्रद्धालुओं और समाजजनों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। एक सप्ताह से चल रहे अग्रसेन जयंती के सांस्कृतिक, धार्मिक और खेलकूद कार्यक्रमों में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव नरेश अग्रवाल, संरक्षक वेंकट अग्रवाल सहित सभी समाजजनों का योगदान रहा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News