IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 27 फरवरी LIVE: दिल्ली-NCR में हो रही है बारिश; जानिए अपने राज्य का हाल – Jansatta

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 27 फरवरी LIVE: उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के 13 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिसमें मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर शामिल हैं। 28 फरवरी को बारिश का दायरा बढ़कर प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों तक पहुंच सकता है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। 1 मार्च को भी बारिश के आसार बने हुए हैं, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में खास बदलाव की संभावना नहीं है।
दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार को राजधानी में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 59% से 86% के बीच रहा। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 247 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे खराब (260) श्रेणी में दर्ज किया गया।
राजस्थान के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक यह एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से है। वैसे तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज से प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का मौसम बनने वाला है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में दिन में तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रात का तापमान अब भी स्थिर है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान रतलाम में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार में अगले कुछ दिनों में तापमान में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की भी संभावना है। गर्मी भी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे), गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद सोनमर्ग का पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका हुआ नजर आया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1894644007348965442
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। इसके कारण यातायात और अन्य सेवाएं प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है। ऊंचे क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका है।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला और कांगड़ा सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। बर्फबारी और बारिश के कारण प्रदेश में शीतलहर फिर से बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट आई है।
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों शीत लहर की स्थिति है। तेज हवाओं, बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम काफी ठंडा हो गया है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
प्रयागराज के मौसम की बात की जाए तो आज महाशिवरात्रि के दिन यहां मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 27 फरवरी को भी मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान बुधवार को सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक, 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पालम वेधशाला ने रात का तापमान मौसम के औसत से 4.5 डिग्री अधिक, 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बूंदाबांदी होने तथा बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में सुबह एक्यूआई 221 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी, 2025 को गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी वर्षा/बर्फबारी होने के संभावना है।
दिल्ली में दिन का तापमान बढ़ रहा है। 26-27 फरवरी को हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान कम होने की संभावना है।
मुंबई में इन दिनों मौसम गर्म है, लगातार चार दिनों से तापमान 37°C से अधिक बढ़ रहा है। जिससे गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में लू की चेतावनी जारी की गई है। कोंकण और गोवा सहित मुंबई, तटीय कर्नाटक और केरल में लू की चेतावनी जारी की गई है। 3 दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।
यूपी में 27 फरवरी से अगले तीन दिन 1 मार्च को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान का जताया है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों संभागों के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
महाराष्ट्र और गुजरात में दिन का तापमान बढ़ सकता है। मुंबई और अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। हालांकि, सुबह और शाम का मौसम सुहावना बना रहेगा।
असम, मेघालय, मणिपुर और नागालैंड में मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन ठंड का हल्का असर अभी भी बना रहेगा। कोलकाता में सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जहां न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। चेन्नई और बेंगलुरु में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान थोड़ा कम बना रहेगा। इन शहरों में दिन का तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News