Bageshwar Dham Sarkar Aurangzeb Controversy Statement: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने औरंगजेब विवाद पर विवादिय बयान देते हुए कहा- प्राचीन भारतीय संस्कृति का झंडा एक बार फिर लहराएगा.
Trending Photos
Dhirendra Krishna Shastri Latest News: आज यानी 06 मार्च से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार के गोपालगंज में हनुमंत कथा करेंगे. बिहार के गोपालगंज जाने के लिए वे कुशीनगर के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चार्टर्ड विमान से पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान औरंगजेब विवाद पर विवादिय बयान दिया.
जानिए क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने औरंगजेब को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘यह इस देश का दुर्भाग्य है कि छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान योद्धा होने के बावजूद औरंगजेब को आज भी महिमामंडित किया जाता है.’ उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी, वीर संभाजी ऐसे वीर देश में हुए हैं. महाराणा प्रताप के तलवारों की चर्चा है. इस देश में औरंगजेब को बताया जा रहा है. यह देश का दुर्भाग्य है.
हिंदू राष्ट्र होकर रहेगा भारत
कुशीनगर में मीडिया से बातीचत के दौरान बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि ‘समय बदल रहा है और एक-एक कर के सब कुछ ठीक हो जाएगा. प्राचीन भारतीय संस्कृति का झंडा एक बार फिर लहराएगा. मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत अनिवार्य रूप से हिंदू राष्ट्र बनेगा. अब देश की दशा और दिशा दोनों बदल रही है. फिर से प्राचीन भारतीय संस्कृति का पटाका फहराएगा. भारत पुन हिंदू राष्ट्र बनेगा.”
आज से बिहार में हगी कथा
बता दें कि बिहार के गोपालगंज जिले के रामनगर में स्थित राम जानकी मठ में 5 दिनों तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंतत कथा होगी. कथा पंडाल करीब 60 एकड़ में बनाया गया है. इसमें एक साथ 2 लाख लोग बैठ सकेंगे. इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार भी लगेगा. बागेश्वर धाम सरकार का हनुमंत कथा आज यानी 06 मार्च से 10 मार्च तक गोपालगंज के रामनगर में होगा.
ये भी पढ़ें- ग्वालियर ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, देवर-भाभी के रील बनाने की वजह से हुआ था विस्फोट, जानिए
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.