'तेरे पास आखिरी 24 घंटे', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी – NavaBharat

पप्पू यादव को धमकी
सहरसाः पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव फिर मुशकिल में आ गए हैं। दरअसल उन्हे एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही नही धमकी देने वाले ने पप्पू यादव को आगामी 24 घंटो तक जान से मार देने की चेतावनी भी दी है। वहीं सांसद को मिली धमकी का एक वॉट्सऐप मैसेज भी सामने आया है। जिसमें यह साफ लिखा है कि, ‘आखिरी 24 घंटे हैं पप्पू यादव तेरे पास’। इसके साथ ही एक धमाके का वीडियो भी वॉट्सऐप पर पप्पू यादव को भेजा गया है।
पप्पू यादव को वॉट्सऐप मैसेज में लिखा गया है कि ‘आखिरी 24 घंटे में हम तेरी हत्या कर देंगे। हमारे साथियों की तैयारी मुकम्मल है। हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं। तुम्हारे गार्डस् भी तुमको नहीं बचा सकेंगे। एन्जॉय यूर लास्ट लास्ट डे’ मैसेज में साथ ही यह भी लिखा है ‘हैप्पी बर्थ डे’ लॉरेन्स भाई।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, बाबा सिद्दिकी हत्याकांड के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि, “लॉरेंस विश्नोई असल में दो टके का गुंडा है। मुझे अनुमति मिले तो 24 घंटे में इसके नेटवर्क को मिटा दूंगा।” बस इसके बाद से लगातार पप्पू यादव को धमकियां दी जा रही हैं। वहीं, इन धमकियों के बीच पप्पू यादव के ही एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट किया है। खबर है कि इस बुलेट प्रूफ कार में कोई रॉकेट लांचर भी मारे तो असर नहीं होगा।
पहले भी पप्पू यादव को पाकिस्तान से कॉल कर धमकी मिली थी। तब कॉल करने वाले ने कहा था कि, गोल्डी भाई ने मुझे बोला था फोन करने के लिए। अगले महीने उसका (पप्पू यादव) जन्मदिन है। 24 दिसंबर को ऊपर पहुंचा देंगे। ऊपर जाकर मनाए अपना जन्मदिन। समझा देना। उसके पहले उसको ऊपर भेज देंगे। इस धमकी के बाद पप्पू यादव ने तब पुलिस में भी शिकायत की थी।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि, बीते 2 नवंबर को बिहार पुलिस ने दावा किया था कि उसने राष्ट्रीय राजधानी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया , जिसने हाल ही में खुद को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी बताकर निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव को धमकी दी थी। पुलिस ने यादव के संसदीय क्षेत्र पूर्णिया में एक बयान जारी कर बताया था कि सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में आई खबरों के आधार पर मामला दर्ज किया गया और फोन करने वाले की पहचान दिल्ली निवासी महेश पांडे के रूप में हुई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News