—विज्ञापन—
Delhi Model Town Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मॉडल टाउन सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अशोक गोयल ने आप के अखिलेश पति त्रिपाठी को 13415 वोटों से हरा दिया।
माॅडल टाउन सीट पर पहली बार 1993 में विधानसभा चुनाव हुए। जिसमें बीजेपी को जीत मिली। 1998 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कंवर करण सिंह ने बीजेपी के भोलानाथ विज को हराया। ये उनकी पहली जीत थी। इसके बाद कंवर करण सिंह लगातार 2003 और 2008 के चुनाव में भी विजयी हुए और लगातार 3 चुनाव जीत कर हैट्रिक बनाई। 2013 में दिल्ली की सियासत में आप की एंट्री से राजनीति पूरी तरह बदल गई।
आप के अखिलेश पति त्रिपाठी ने बीजेपी के अशोक गोयल को पराजित किया। इसके बाद आप 2015 और 2020 के चुनाव में भी विजयी हुई। यहां पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई। माॅडल टाउन सीट नाॅर्थ दिल्ली जिले में आती है। माॅडल टाउन उत्तरी दिल्ली का पाॅश इलाका माना जाता है। यह क्षेत्र 3 भागों माॅडल टाउन 1 ए, माॅडल टाउन 2 और माॅडल टाउन 3 में बंटा हुआ है। इस सीट पर पहले कांग्रेस और फिर आप ने जीत की हैट्रिक लगाई है।
Edited By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in