कल और आज का मौसम कैसा रहेगा (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 15 April 2025 – UP, Bihar, Uttarakhand, Delhi-NCR): देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सूरज की तपिश सुबह से ही लोगों को परेशान करने लगी है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 16 और 17 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
राजस्थान में 19 अप्रैल तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। गुजरात, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में 15 से 18 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इस बीच, हिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
ओडिशा, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ओलावृष्टि का भी खतरा है।
मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, झारग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान में छिटपुट बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
पश्चिमी विक्षोभ में हुई गड़बड़ी के कारण लगातार मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 18 अप्रैल तक तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है, साथ ही दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, बिलासपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, रायगढ़ में बूंदाबांदी के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने 4 दिन तक आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर तेज बारिश और हवा का सामना दिल्ली एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके बाद पारे में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।
नैनीताल में मंगलवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार बने हुए हैं। बीते कुछ दिन पहले पश्चिमी विक्षोक्ष के सक्रिय होने की वजह से बदलाव देखने को मिल रहा है।
पिछले पांच दिनों से मौसम के बदलाव के कारण किसान काफी परेशान हैं। 40 प्रतिशत गेंहू की फसल अभी खेतों में ही पड़ी हुई है।
मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल से भीषण गर्मी शुरू हो जाएगी। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभागों के जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इससे पहले मंगलवार को पूर्वी हिस्से के 7 जिलों शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में आज तेज धूप छाई रहेगी। आगरा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 15-17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा। यहां 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।
कोल्हापुर और सांगली जिलों में आज से बुधवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है। कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में मंगलवार (15 अप्रैल) और बुधवार (16 अप्रैल) को हल्की बारिश होने की संभावना है।
मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। धाराशिव, लातूर और नांदेड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। छत्रपति संभाजीनगर और जालना जिलों में भी बारिश का अनुमान है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों में विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण (16 से 18 अप्रैल तक) में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है।
18 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में और 18 और 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।
15 अप्रैल को केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 16 से 18 अप्रैल के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की स्थिति रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 19 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव संभव है। इस दौरान हल्की बारिश या बादल छाने के साथ तेज हवा चलने की संभावना बन सकती है,
चंडीगढ़ में बीते दिनों बारिश से मिली हल्की राहत के बाद एक बार फिर से सूरज ने तेवर दिखाने लगा है।
मुंबई में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी शहर में गर्मी और उमस का दौर जारी रहा और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
राजस्थान में 19 अप्रैल तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी, जबकि गुजरात, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में 15 से 18 अप्रैल तक उच्च तापमान का सामना करने की संभावना है।
इस बीच मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार जारी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को राजधानी का एक्यूआई 198 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। एक दिन पहले (रविवार) यह 178 था।
मंगलवार को मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम ने फिर से करवट ली है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
उत्तराखंड में मंगलवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और हल्की वर्षा होने की संभावना है।
अगले सात दिनों के लिए बेंगलुरु में मौसम का पूर्वानुमान गीला और बादल छाए रहने की उम्मीद है। शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है, इस सप्ताह तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य भर के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आने वाले दिनों में बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश, अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छींटे और हवाएं चलने का अनुमान है।
मंगलवार से प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। 18 अप्रैल से तराई के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।