India Mock Drill LIVE: देश में 295 जगहों पर बजेगा युद्ध का सायरन, जानें मॉक ड्रिल में क्या करना है – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पंजाब के अमृतसर में रात 10:30 बजे से 11:00 तक ब्लैकआउट और एयर सायरन मॉक ड्रिल की जाएगी. पठानकोट में शाम 4:00 बजे मॉक ड्रिल होगी और रात 10:00 बजे ब्लैकआउट होगा. फाजिल्का में सुबह 11:00 बजे मॉक ड्रिल और रात 10:30 बजे ब्लैकआउट होगा. गुरदासपुर और फिरोजपुर में रात 9:00 से 9:30 बजे के बीच ब्लैकआउट और एयर सायरन अलर्ट की मॉक ड्रिल होगी.
हरियाणा सरकार ने 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर एडवाइजरी की जारी है. सरकार ने कहा है कि सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए जनता से निम्नलिखित सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है…
आपातकालीन नंबर नोट करें
यह मॉक ड्रिल अभ्यास चिकित्सा प्रतिष्ठानों, यानी अस्पतालों और नर्सिंग होम पर लागू नहीं होता है. हालांकि, उन्हें ड्रिल के दौरान सभी खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढकना चाहिए और सतर्क रहना चाहिए. ड्रिल का उद्देश्य नागरिक आबादी को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करना और ऐसी विकट स्थिति के दौरान बड़े पैमाने पर दहशत की संभावना को कम करना है.
7 मई को देश भर में होने वाली मॉक ड्रिल पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पूरे देश में युद्ध की आशंका है और तैयारियां चल रही हैं लेकिन यहां हमारी राजस्थान की सरकार गायब है. आज पूरा देश चिंतित है.
7 मई को पूरी दिल्ली में 4 बजे मॉक ड्रिल और शाम 7 के बाद ब्लैक आउट का अभ्यास होगा. इसको लेकर लोकनायक नायक हॉस्पिटल की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है.
हवाई हमले के सायरन की आवाज के बारे में लोगों को जानकारी देना. जैसे, अलर्ट के लिए लंबी आवाज़. स्थिति ठीक होने पर छोटी आवाज़. पास के सुरक्षित स्थानों की पहचान करना. एक बुनियादी आपातकालीन किट तैयार रखें, जिसमें टॉर्च, पानी की बोतलें, जल्दी खराब न होने वाले खाद्य पदार्थ, प्राथमिक चिकित्सा किट.
ये भी पढ़ें- 25 दिन खाना-पानी स्टोर करना है? मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट से जुड़े इस मैसेज की जानें सच्चाई
महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के जिलाधिकारी अनिल पाटिल ने मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 7 मई को हम मॉक ड्रिल के जरिए लोगों तक जानकारी पहुंचाएंगे. इस मॉक ड्रिल में हम दो सायरन बजाएंगे. पहला सायरन 15 मिनट का होगा. इसका मतलब एयर स्ट्राइक हो गई है, ऐसा समझा जाए और लोग सुरक्षित ठिकानों पर जाकर छिप जाएं. इसके बाद एक फ्लैट सायरन बजेगा जिसका मतलब होगा एयर स्ट्राइक खत्म हो गई है. इसके अलावा रात 8 बजे से सवा 8 बजे के बीच ब्लैकआउट की योजना है. ये ब्लैकआउट 15 मिनट का होगा. इस दौरान लोग घर में टॉर्च का उपयोग ऊपर की ओर न करके नीचे की ओर करें. इसका मसकद ये होता है कि दुश्मन को आपकी लोकेशन न पता चले.
मॉक ड्रिल को लेकर वाराणसी DIG (कानून-व्यवस्था) शिवसिंपी चन्नप्पा ने बताया कि आज हमने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की है. जो दिशानिर्देश मिले हैं उनसे सभी को अवगत कराते हुए कल मॉक ड्रिल की जाएगी. कल सुबह 6 बजे पुलिस लाइन पर सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल की जाएगी. इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे यूनिट बनाकर मॉक ड्रिल होगी.
मध्य रेलवे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मंगलवार को मॉक ड्रिल रिहर्सल हुआ. आरपीएफ की टीम ने अपने डॉग स्क्वायड और अन्य गैजेट्स के साथ रिहर्सल की.
बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पटना और बेगूसराय में 7 मई की शाम 7:00 बजे से 7:10 तक ब्लैकआउट होगा. पटना के डीएम चंद्रशेखर ने बताया कि इस दौरान लाइट बंद करके वॉर लाइक सिचुएशन से बचने की तैयारी की जाएगी. पटना में भी 7:00 से बिजली काट दी जाएगी. पटना के लोगों से अपील की गई है कि बिजली कटने के बाद रोशनी का उपयोग न करें. पटना में 80 जगह सायरन बजाया जाएगा.लोगों को अलर्ट किया जा रहा है कि पैनिक होने और डरने की जरूरत नहीं है. अपनी तैयारी रखें. ब्लैकआउट के दौरान सड़कों पर चलने वाले लोग भी गाड़ी की लाइट बंद करेंगे. एंबुलेंस को इससे छूट रहेगी. करीब 1000 लोग इस रिहर्सल में शामिल होंगे.
7 मई को देश में होने वाली मॉक ड्रिल पर जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से हमेशा सीजफायर का उल्लंघन होता है. उसके लिए मॉक ड्रिल करना, सरहदों को मजबूत करना या अन्य तैयारी होनी चाहिए. ये अच्छी बात है. हमारी फौज़ ताकतवर और सक्षम है. जंग किसी मसले का हल नहीं है. जंग टलती रहे तो बेहतर है.
चंडीगढ़ में कल 4 बजे मॉक ड्रिल होगी. इसको लेकर डीसी निशांत यादव ने बताया कि सिंपल मॉक ड्रिल 4 बजे होगी. 7.20 बजे ब्लैकआउट का रिहर्सल होगा. 7.30 बजे सायरन बजेगा जो कि 10 मिनट तक बजेगा. इस दौरान लोग अपने घरों की लाइटें बंद करें और घर पर ही रहें. अगर बाहर हैं तो गाड़ी साइड में लगाकर लाइट बंद करें. मार्केट वाले भी इसको फॉलो करें. 7 बजकर 40 मिनट पर चीजें नॉर्मल हो जाएंगी. इसमें घबराने की जरूरत नहीं है. एडवाइजरी चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी की जाएगी.
बीजेपी संसदीय दल ने अपने सभी सांसदों को कल होने वाली मॉक ड्रिल में एक आम नागरिक की तरह हिस्सा लेने का निर्देश दिया है. बीजेपी के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को भी इसी तरह से निर्देश दिया गया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि सभी सांसदों से अनुरोध है कि इस ड्रिल में आम नागरिक के नाते भाग लें और प्रशासन को पूरी मदद करें. सभी प्रदेश अध्यक्ष जिलों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉल पर तैयारी की सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे.
महाराष्ट्र में 16 जगहों पर मॉक ड्रिल होगी. इसमें पुणे का पिंपरी चिंचवड़ भी है. यह शहर रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जाता है. मुंबई की ओर से शहर में प्रवेश करने पर देहू छावनी और पुणे की ओर से प्रवेश करने पर खड़की छावनी आती है. साथ ही यह शहर हिंजवड़ी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध आईटी हब का भी हिस्सा है. इन्हीं कारणों से पिंपरी चिंचवड़ को मॉक ड्रिल के लिए चुना गया है.
मुंबई में होने वाली मॉक ड्रिल के संबंध में मेजर जनरल योगेंद्र सिंह (एडीजी एनसीसी-महाराष्ट्र) ने कहा, ये ट्रेनिंग हम एक दिन नहीं करते, ये ट्रेनिंग हम हर साल करते हैं. पूरे महाराष्ट्र में ग्राउंड जीरो पर हमारे 7 ग्रुप्स के तहत ये ट्रेनिंग देते हैं. इसमे साइबर ट्रेनिंग, रॉकेट ट्रेनिंग, ड्रिल और अन्य ट्रेनिंग शामिल हैं. चाहे प्राकृतिक आपदा हो या युद्ध जैसी स्थिति हो, हम एनसीसी के बच्चों को इसके लिए तैयार रखते हैं.
7 मई को बिहार में 6 जगह मॉक ड्रिल होगी. इसमें पटना, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया शामिल है. मॉक ड्रिल में दो तरह के अभ्यास होंगे. हवाई हमले की स्थिति में सायरन बजाकर लोगों को कैसे अलर्ट किया जाए ताकि वह सुरक्षित रह सकें, इसकी तैयारी को लेकर आम नागरिकों को अभ्यास कराया जाएगा. सूर्यास्त के बाद हमले की स्थिति में ब्लैकआउट कर कैसे बचाव किया जाएगा, इसे लेकर भी अभ्यास होगा.
रिटायर्ड ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने कहा, मॉक ड्रिल बहुत अहम होती है. आतंकी घटना हुई ऐसे वक्त में तो बहुत ज्यादा अहम है. इसके साथ-साथ जनता को जागरूक करने का यही मकसद होता है कि सब को तैयार किया जाए. बॉर्डर पर सेना आपकी हिफाजत के लिए तैनात है लेकिन शहर में आपके लिए खुद को तैयार करना होगा. इसके लिए मॉक ड्रिल जरूरी है.
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. भारत ने दो टूक कहा है कि इस हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा. हमले के बाद भारत सरकार ने कई बड़े फैसले भी लिए हैं, जिससे पाकिस्तान घबराया और बौखलाया हुआ है. इस बीच 7 मई को देश के 295 जगह हवाई हमले से बचाव की मॉक ड्रिल होगी. इसका मकसद नागरिकों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग देना है. मॉक ड्रिल में सायरन टेस्ट, ब्लैकआउट मैनेजमेंट का अभ्यास शामिल है. सरकार का लक्ष्य देश को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित खतरों से निपटने की क्षमता बढ़ाना है. इससे पहले 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय इतने बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल हुई थी. मॉक ड्रिल से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – May 06,2025 4:33 PM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News