Maharashtra CM News LIVE: बस 6 महीने और… एकनाथ शिंदे की वो डिमांड, BJP ने साफ कह दिया No, मुंह फुलाकर बैठ… – News18 हिंदी

Live
Maharashtra CM News LIVE: एकनाथ शिंदे पिछले ढाई साल से महाराष्‍ट्र के सीएम हैं. हालांकि सबसे बड़े दल के रूप में बीजेपी इन चुनावों के बाद उभरकर सामने आया है. ऐसे में देवेंद्र फडणवीस मुख्‍यमंत्री पद के बड़े दावेदार हैं. उधर, अजित पवार मलाईदार मंत्रालयों पाने को लेकर दिल्‍ली में डेरा डाले बैठे हैं.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्‍ट्र के अगले सीएम का नाम जानने के लिए लोगों की जिज्ञासा लगातार बढ़ती जा रही है. एकनाथ शिंदे महाराष्‍ट्र का सीएम बनने को लेकर जिद्द पकड़कर बैठे हैं. हालांकि बीजेपी के महाराष्‍ट्र के पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि महाराष्‍ट्र का सीएम बीजेपी से ही होगा. हालांकि अब तक सीएम के नाम की घोषणा नहीं की गई है. कही हद तक यह तय है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्‍ट्र के अगले सीएम होने जा रहे हैं. यहां सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी क्‍या मजबूरी है कि बीजेपी अपने सीएम फेस के नाम की घोषणा तक नहीं कर पा रही है.
यह भी पढ़ें:- Maharashtra CM News LIVE: कैसे दूर होगी एकनाथ शिंदे की नाराजगी? केंद्रीय मंत्री ने बताई तरकीब, लेकिन यहां फंसा पेच
आज महाराष्‍ट्र में बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है. माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के अरमानों पर आज पूरी तरह से पानी फिर सकता है. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर आज विधायक अपनी मुहर लगा सकते हैं. दूसरी और बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्‍व एकनाथ शिंदे की ताकत को जानते हैं. भले ही बीजेपी को महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना शिंदे गुट की जरूरत ना हो लेकिन केंद्र सरकार में शिंदे के पास सात सांसद हैं. मोदी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार है. ऐसे में वो शिंदे को पूरी तरह से नाराज करने की गलती नहीं करेगा.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव: एकनाथ शिंदे जब दिल्‍ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलने पहुंचे तो उन्‍होंने यह डिमांड रखी थी कि अगले छह महीने और उन्‍हें महाराष्‍ट्र का सीएम बने रहने दिया जाए. दरअसल, वो चाहते थे कि अगले छह महीने में होने वाले बीएमसी चुनाव तक वो ही सीएम रहें ताकि वो इन चुनावों में अपनी पार्टी शिवसेना को जिताने में पूरा जोर लगा सकें. हालांकि बीजेपी ने साफ कर दिया कि उन्‍हें सीएप पद खाली ही करना होगा. इसके बाद शिंदे महाराष्‍ट्र लौटने के बाद अपने गांव चले गए। फिर खबरें आने लगी कि वो बीजेपी से नाराज हैं.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव: सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि एकनाथ शिंदे केवल छह महीने के लिए और सीएम रहना चाहते थे. उन्‍होंने अपने इस प्‍लान के बारे में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्‍व को भी बताया था। हालांकि बीजेपी के आलाकमान ने ऐसा करने से इंकार कर दिया. इसके बाद से ही शिंदे लगातार बीजेपी से नाराज चल रहे हैं.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव: एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच मुख्‍यमंत्री पद को लेकर छिड़े घमासान के बीच महायुति गठबंधन में तीसरे साथी महाराष्‍ट्र छोड़ दिल्‍ली में डेरा जमाए बैठे हैं. उन्‍हें पता है कि महाराष्‍ट्र सरकार की सत्‍ता की चाबी दिल्‍ली के हाथ में है. यही वजह है कि वो मलाइदार मंत्रालय पाने की चाहत में दिल्‍ली में बीजेपी नेताओं के घरों के चक्‍कर काट रहे हैं. हालांकि अभी तक उनको दिल्‍ली में ज्‍यादा भाव नहीं मिल सका है.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव: बीजेपी एकनाथ शिंदे की अहमियत अच्‍छे से जानती है. भले ही महाराष्‍ट्र के सीएम पद को लेकर बीजेपी कोई समझौता नहीं करे लेकिन फिर भी वो एकनाथ शिंदे को साथ लेकर ही आगे बढ़ना चाहेगी. ऐसा इसलिए क्‍योंकि एकनाथ शिंदे की पार्टी के पास केंद्र में सात सांसद हैं. पीएम मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं है. ऐसे में शिंदे के 7 सांसद भी काफी ज्‍यादा मायने रखते हैं.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव: सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्‍व ने केंद्र सरकार का हिस्‍सा बनने का ऑफर दिया था लेकिन शिंदे ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया. वो महाराष्‍ट्र में रहते हुए ही अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं. बीजेपी शिंदे को सीएम पद देने को तैयार नहीं है। ऐसे में उन्‍हें डिप्‍टी सीएम पद से ही संतोष करना होगा.
महाराष्‍ट्र सीएम लाइव: एकनाथ शिंदे की अचानक मुंबई में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया था, इसके बाद उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनसे मिलने पहुंचे और शिंदे के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. शिवसेना नेता भरतशेत गोगावले से न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने पूछे कि क्या एकनाथ शिंदे सरकार गठन के दौरान शपथ लेंगे. इसपर उन्होंने कहा, “निर्णय लिए जाने के बाद, एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे.”
 महाराष्‍ट्र सीएम लाइव: महाराष्‍ट्र का सीएम कौन बनेगा यह आज लगभग तय हो जाएगा. आज बीजेपी के विधायक दल की बैठक है. बैठक में बीजेपी के सदन में नेता को चुना जाएगा. पर्यवेक्षक विजय रुपाणी पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि महाराष्‍ट्र का अगला सीएम बीजेपी से होगा. ऐसे में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर आज मुहर लग सकती है. शिवसेना के एकना‍थ शिंदे की महत्वाकांक्षाओं पर आज पानी फिरना भी तय है.

PHOTO: किसानों ने खेत में बनाया अनोखा फार्महाउस, यहां गर्मी में ठंडी और सर्दी में रहती है गर्मी
चेतावनी! ट्रैक्टर चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो कट सकता है 1 लाख तक का चालान
मटन के बाद पेश है हांडी चावल, रेसिपी भी सबसे अनोखी, खुशबू आते ही मचल जाएगा मन
Patiala Famous Jutti: एक्ट्रेस को भी पसंद आती हैं पटियाला की जूतियां, विदेश तक फेमस, देखें फोटों
Mini Goa in Delhi: अब दिल्ली में लें मिनी गोवा का आनंद, वीकेंड होगा रोमांटिक
सर्दियों के लिए सस्ते में खरीदें शॉल, एक से बढ़कर एक मिलेगी वैरायटी, कीमत सिर्फ 300 रुपए
Mud House: ये घर सर्दियों में गर्म और गर्मियों में रहते हैं ठंडे, देखें इन 5 फोटो में संस्कृति और परंपरा का प्रतीक
गुलाबी सर्दी के साथ लोगों की जुबान पर छाया शकरकंद का स्वाद, जानें इसके नुकसान और फायदे
हरी सब्जियों की रानी है ब्रोकली, डाइट में शामिल करने से हमेशा रहेंगे फिट, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
लाइव ब्लॉग
6 minutes ago
7 minutes ago
17 hours ago
44 minutes ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News