दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत, रच दिया इतिहास, अब तीन देश ही भारत से आगे – Zee News

India’s GDP: भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. IMF के आंकड़ों के अनुसार भारत की GDP अब $4 ट्रिलियन को पार कर चुकी है. 
Trending Photos
World’s 4th Largest Economy: आर्थिक मोर्चे पर भारत ने एक बार फिर परचम लहराया है. भारत अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. यानी भारत के आगे अब सिर्फ तीन सिर्फ देश ही हैं. 

नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को बताया कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. IMF के आंकड़ों के अनुसार भारत की GDP अब $4 ट्रिलियन को पार कर चुकी है. 

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा, “वर्तमान में वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक माहौल भारत के पक्ष में है. अभी जब मैं बोल रहा हूं, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. IMF के मुताबिक, आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से भी बड़ी हो गई है.”

तीन देश ही अब भारत से आगे
नीति आयोग के CEO ने आगे कहा कि अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. अगर चीजें ठीक रहीं तो अगले 2.5 से 3 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई एप्पल की धमकी पर सुब्रह्मण्यम ने कहा,  “टैरिफ क्या होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारत मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक किफायती जगह बना रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि एसेट मोनेटाइजेशन की दूसरी फेज की तैयारी चल रही है और इसे अगस्त में लॉन्च किया जाएगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News