Pakistani Spy in India: आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को सबक सिखाने के बाद भारत में उन जासूसों के खिलाफ एक्शन हो रहा है, जो कि देश की खुफिया जानकारी पाकिस्तान के साथ शेयर कर रहे थे। पहले ज्योति मल्होत्रा फिर सीआरपीएफ जवान मोती राम जाट चर्चा में आए और अब इसमें एक नाम रविंद्र वर्मा का जुड़ गया है। जिसे महाराष्ट्र ATS ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने बताया है कि ठाणे से जासूसी के आरोप में एक मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है, जिसको लेकर पुलिस का कहना है कि उसने भारतीय वॉरशिप्स से लेकर सबमरीन से जुड़ी हुई सेंसटिव जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को भेजी है। इसके बदले उसे पाकिस्तान से मोटी रकम भी बैंक अकाउंट में भेजी गई थी।
पुलिस ने 27 साल के आरोपी मैकेनिकल इंजीनियर का नाम रविंद्र वर्मा बताया है, जिसे एटीएस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर महिला बनकर आए एक पाकिस्तानी एजेंट ने उसे हनीट्रैप में फंसाकर गोपनीय जानकारी देने का लालच दिया था।
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस मुल्लांपुर में भिड़ेंगे। जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। गुजरात ने मुंबई को 7 में से 5 बार हराया है। मुंबई ने टीम में बदलाव किए हैं। गुजरात की बल्लेबाजी शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर है, लेकिन बटलर प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे। गुजरात की गेंदबाजी भी चिंता का विषय है।