Weather LIVE 2 June 2025: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहेगा आज का मौसम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Weather LIVE 2 June 2025: भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, आईएमडी ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कर्नाटक और केरल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के कई जगहों पर आंधी का अलर्ट है। वहीं दिल्ली और झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 2 से 4 जून के बीच प्री-मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…
 
 
गुजरात में पिछले दो-तीन दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है और आज भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 7 जून तक छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज दक्षिण गुजरात के अलावा भावनगर, मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली और छोटा उदेपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 15 दिन बाद यानी 15 जून के बाद मानसून अधिक सक्रिय हो जाएगा, इसलिए अगले 15 दिनों तक बारिश की संभावना अभी कम ही है।

जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

असम में बाढ़ और भूस्खलन से 2 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 10 हो गई है। रविवार को 20 से अधिक जिलों में 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 7 बड़ी नदियां उफान पर हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News