Gurgaon News: बस स्टैंड पर बसों के लिए घंटो तरसीं महिलाएं, हाईवे पर जाम से स्टैंड के भीतर नहीं पहुंचे वाहन – Hindustan

Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। सोहना बस स्टैंड परिसर में महिला यात्रियों और बच्चों को बसों के लिए 3 से 4 घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ा। गुरुवार को रक्षाबंधन के मद्देनजर स्टैंड पर सुबह से ही महिला यात्रियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। सामान्य दिनों में यहां हरियाणा रोडवेज के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब रोडवेज की बसें लगातार आती हैं, लेकिन हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारों के कारण 2 से 3 घंटों में इक्का-दुक्का बसें ही स्टैंड के भीतर पहुंच पाईं। दिनभर बस स्टैंड का मुख्य परिसर खाली नजर आया और यात्री एक-एक बस के लिए तरसते रहे।

चालक जाम में फंसने और वापस निकलने में होने वाली दिक्कतों के डर से बसों को स्टैंड के अंदर लाने से बचते दिखे। घंटों बाद जैसे ही कोई बस स्टैंड के भीतर प्रवेश करती, यात्रियों का हुजूम उस पर टूट पड़ता। भारी धक्का-मुक्की के बीच पुरुषों की तुलना में छोटे बच्चों को गोद में लिए महिला यात्रियों को सीटों के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार स्थिति इतनी अफरातफरी भरी हो गई कि महिलाएं बस में सवार ही नहीं हो सकीं।

घंटों इंतजार के बाद भी जब बसें नहीं मिलीं, तो कई बेबस महिलाएं अपनी यात्रा स्थगित कर मायूस होकर घर वापस लौट गईं। शहर निवासी सरोज ने बताया कि स्टैंड पर बसें नहीं आने के कारण अब वह शुक्रवार को भाई को राखी बांधने जाएंगी। वहीं, दमदमा निवासी सुंदरी ने बताया कि उन्हें बल्लभगढ़ जाना था, लेकिन तीन घंटे तक कोई सीधी बस नहीं मिली।सोहना बस स्टैंड के प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लगने के कारण चालक बसों को स्टैंड के भीतर लाने से बचते रहे। सड़क पर ट्रैफिक दबाव अधिक होने की वजह से बसों का आवागमन बाधित हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News