IND vs AUS: केएल राहुल इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने एडिलेड टेस्ट से एक दिन पहले किया… – TV9 Bharatvarsh

एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया का ओपनर कौन होगा ये सवाल हर भारतीय फैंस के जहन में था. अब इस सवाल का जवाब कप्तान रोहित शर्मा ने दे दिया है. रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग वो नहीं बल्कि केएल राहुल करेंगे. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने पर्थ टेस्ट में ओपनिंग की थी जहां उन्होंने दूसरी पारी में 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अपने बेटे के जन्म के चलते रोहित पर्थ टेस्ट नहीं खेले थे. रोहित शर्मा ने राहुल की उस पारी को देखते हुए अपनी बैटिंग पोजिशन का बलिदान दे दिया है और वो अब टीम की बेहतरी के लिए किसी और नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.
केएल राहुल की ओपनिंग बैटिंग की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ‘मैंने केएल राहुल की बल्लेबाजी घर से देखी उन्होंने कमाल की बैटिंग की. इसलिए अब ओपनिंग साझेदारी में कोई बदलाव कीज रूरत नहीं. भविष्य में जरूर चीजें अलग हो सकती हैं. जिस तरह की बैटिंग केएल राहुल विदेशी पिच पर करते हैं, इस समय उनका ओपनिंग करना बनता है.’
(खबर अपडेट हो रही है)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News