Aaj Ki Taza Khabar Live: वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे, सबूत दिखा केजरीवाल का भाजपा पर गंभीर आरोप – Zee News Hindi

आज की ताजा खबर, 6 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ LIVE: देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए जी न्यूज के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ.
Trending Photos
Breaking News in Hindi Live: संभल में हिंसा के बाद दूसरे जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था की विशेष तैयारी है. सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है. संभल में आज शुक्रवार (6 दिसंबर) को जुमे की नमाज के मद्देनजर संभल में डीआईजी रेंज और एसपी ने फोर्स के साथ देर रात फ्लैग मार्च किया है. इसके साथ ही धर्मगुरुओं से लोगों से अपने इलाके की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील कराई. संभल में आज होने वाली जुमे की नमाज को लेकर ड्रोन से निगरानी होगी. वहीं तहसील के सभागार में डीआईजी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की, जहां उन्होंने लोगों से अपने अपने इलाके की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील कराई गई. डीआईजी रेंज मुनिराज जी ने बताया कि जिले में सैक्टर स्कीम लगू है, जुमे की नमाज की ड्रोन से निगरानी की जाएगी.

यूपी के 26 जिलों में हाई अलर्ट
6 दिसंबर को लेकर उत्तर प्रदेश में आज अलर्ट प्रदेश के सभी जिलों को सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए गए अयोध्या, वाराणसी मथुरा आगरा संभल कानपुर मेरठ लखनऊ समेत 26 जिले हाई अलर्ट पर रखे गए 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी की थी संभल हिंसा को लेकर समीक्षा दिए गए थे जरूरी निर्देश किसी भी दिन, किसी भी परिस्थिति में किसी भी तरह का बलवा बर्दाश्त नहीं। बालबाइयों से सख्ती से निपटा जाए अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 6 दिसंबर को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम उत्तर प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण धार्मिक व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए जी न्यूज के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ.

दिल्ली में वोट कटवा रही है भाजपा, केजरीवाल का बड़ा आरोप
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके भारतीय जनता पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि दिल्ली में बीजेपी वोट कटवा रही है. केजरीवाल ने आज के प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत कुछ यूं की कि, आज जो दिखाने जा रहे हैं, उसको देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएँगे. दिल्ली के चुनाव में बीजेपी बड़े स्तर पर वोट कटवाने के लिये चुनाव आयोग में एप्लीकेशन दे रही है और कमीशन में चोरी छुपे इस पर काम हो रहा है. केजरीवाल ने दावा किया है किशाहदरा विधानसभा में 11,018 वोट कटवाने के एप्लीकेशन दिये गए हैं. उन्होंने इस संबंध में डॉक्यूमेंट्स होने की भी बात की है, जिन पर बीजेपी के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं.
Parliament Winter Session Live: अडानी मुद्दे पर कल भी संसद में हंगामा हुआ था. विपक्षी सांसदों ने ब्लैक जैकेट पहनकर विरोध प्रदर्शन किया था. वहीं, आज फिर इस मुद्दे में विपक्ष सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्षी सांसद मुंह पर काला मास्क लगाकर और संविधान की कॉपी लेकर विरोध जता रहे हैं.प्रियंका ने पहना काला मास्क, राहुल गांधी के लहराते रहे संविधान की कॉपी, संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन. देखें वीडियो;-
#WATCH | Delhi: Opposition MPs including Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra hold a protest over Adani matter, at the Parliament premises. pic.twitter.com/S28BwNTpdM
— ANI (@ANI) December 6, 2024
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. लोकसभा में आज कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. विपक्ष पहले से ही उग्र विरोध प्रदर्शन कर संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहा है. भाजपा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर अर्थव्यवस्था को “पटरी से उतारने” और लोकतंत्र को “बाधित” करने की योजना का हिस्सा होने का आरोप लगाया है, क्योंकि कल दोपहर संसद में फिर से हंगामा शुरू हो गया.
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली और हरियाणा पुलिस सतर्क हो गई है. बहादुरगढ़ के थानों में पुलिस कर्मचारियों को स्टैंड बाय रखा गया है. दिल्ली पुलिस के जवान भी बॉर्डर पर तैनात हैं. टिकरी बॉर्डर पर लोहे के बड़े कंटेनर लाए गए हैं. कंटेनरों को साइड में रिजर्व रखा गया है. वहीं लोहे और सीमेंट के बैरिकेड भी तैयार है. किसानों के आने पर दिल्ली का रास्ता बंद करने की तैयारी हो रही है. फिलहाल यातयात दोनों तरफ से सामान्य है. दिल्ली पुलिस ने कंट्रोल रूम के लिए कैनोपी भी लगाई है. उधर हरियाणा पुलिस ने साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर किसान शम्भू बॉर्डर पार करते हैं तो बड़े किसान नेताओं को गिरफ़्तार कर इनमें ले जाया जाएगा. गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जेल की गाड़ियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची हैं.
 
हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं: कांग्रेस
कांग्रेस ने किसान संगठनों के संसद मार्च को लेकर शुक्रवार को कहा कि वह किसानों एवं उनके संगठनों की सभी मांगों का समर्थन करती है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘किसान आज संसद मार्च कर रहे हैं. ख़ुद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के माननीय सभापति जगदीप धनखड़ का समर्थन मिलने के बाद उनके विरोध को जबरदस्त बूस्टर डोज मिला है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसान और उनके संगठन निम्न मांगों के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं, एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों के अनुसार खेती की व्यापक लागत का 1.5 गुना एमएसपी निर्धारित करना, जिस तरह बैंकों ने चूक करने वाली निजी कंपनियों के 16 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ़ कर दिए, उसी तरह किसानों को एकमुश्त क़र्ज़ से राहत देना.’’
महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में आज शुक्रवार को बीजेपी विधायक कालीदास कोलंबकर शपथ लेंगे. आपको बता दें महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले कोलंबकर शपथ लेने जा रहे. 9 बार विधायक रहे कोलंबकर ने सुबह सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा कि वे दोपहर एक बजे राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ लेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक कालिदास कोलंबकर को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया जाएगा. सबसे सीनियर विधायक है. विधायकों की शपथ सात दिसंबर को होगी.
 
अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 12 बजे अरविंद केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा करेंगे. केजरीवाल केजरीवाल ने विधानसभा में कहीं थी बड़ा खुलासा करने की बात.
प्रधानमंत्री मोदी ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आज जब देश उनके योगदान को याद कर रहा है तो वे उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराते हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम अपने संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है. आज, जब हम उनके योगदान को याद कर रहे हैं, हम उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं.’’ प्रधानमंत्री ने इस पोस्ट के साथ ही इस साल की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, ‘जय भीम’. आंबेडकर की पुण्यतिथि हर वर्ष छह दिसंबर को मनाई जाती है. इसे ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है. बाबासाहेब आंबेडकर का निधन छह दिसंबर, 1956 को नयी दिल्ली में हुआ था.
हरियाणा में नए जिले, उपमंडल और तहसील बनाने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन
हरियाणा में नए जिले, उप मंडल, तहसील और उप तहसील बनाने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ है. यह कमेटी तीन महीने में अध्ययन करके हरियाणा का सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी. भारतीय जनता पार्टी शासित हरियाणा में नए जिले, उप मंडल, तहसील और उप तहसील बनाने के लिए इस चार सदस्यीय कमेटी का अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर कमेटी कुछ विधायकों को भी जोड़ सकती है. प्रदेश में नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने की कवायद फिर से शुरू हो गई है. इसको लेकर बनाई गई कमेटी जिला, तहसील और कस्बों की प्रशासनिक सीमा में बदलाव को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. कमेटी बनाने का आदेश वित्तायुक्त राजस्व और राजस्व एवं आपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से जारी किया गया है.
एक नजर में देखें आज के दिन अदालत में कौन-कौन से हैं मामले?
– छात्रों की जान से खिलवाड़ कर चलाए जा रहे कोचिंग संस्थानों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. दिल्ली के रजिंदर नगर कोचिंग हादसे को देखते हुए कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लिया था. सुनवाई में केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया था कि कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था को लेकर एक कमिटी गठित की गई है, जो जल्द ही रिपोर्ट देगी. कोर्ट ने हरियाणा और यूपी सरकार से भी पूछा था कि उन्होंने मामले पर क्या कदम उठाए हैं. कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा था कि कोचिंग सेंटर डेथ चैंबर बन गए है. हम इन कोचिंग सेंटर को बंद कर सकते है और तब तक ऑनलाइन मोड़ के जरिये इनके संचालन की इजाज़त देंगे, जब तक ये फायर और दूसरे सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते है.
– 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में आरोपी सज्जन कुमार और बलवंत खोखर की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. सज्जन कुमार ने कोर्ट में मेडिकल आधार पर जमानत की गुहार लगाई थी. सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दिल्ली के राजनगर में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के आरोप में हाई कोर्ट नेउम्रकैद की सजा सुनाई है.
– घरेलू हिंसा कानून, 2006 को पूरी तरह लागू करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए अधिकारी की नियुक्ति करने, महिलाओं को कानूनी मदद देने और उनके लिए आश्रय घर बनाए जाने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा.
– कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई करेगा.सुब्रमण्यम स्वामी ने याचिका में राहुल की भारतीय नागरिकता रद्द करने के लिए गृह मंत्रालय को निर्देश दिए जाने की मांग की है. याचिका में सुब्रह्मण्यम स्वामी का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर गृह मंत्रालय को पांच साल पहले शिकायत दी थी. अभी तक गृह मंत्रालय ने ये साफ नहीं किया कि इस मसले पर उसने क्या फैसला लिया है या कार्रवाई की है.
– 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कमलनाथ की भूमिका की जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई करेगी भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने याचिका दायर की है.
दिल्ली दंगों से व्यापक साज़िश के मामले में आरोपी उमर खालिद समेत अन्य आरोपियों की ज़मानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में कल सुनवाई होगी.
– आबाकरी नीति से जुड़ा CBI का मामला.दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप नेता दुर्गेश पाठक,BRS नेता के कविता, विजय नायर समेत अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पेश हुए.राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी.
– मकोका मामले में गिरफ्तार आप नेता नरेश बालियान को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा.कोर्ट ने बालियान को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है.
संजय राउत ने संभल हिंसा के लिए सुप्रीम कोर्ट को ठहराया जिम्मेदार, कहा- चंद्रचूड़ के फैसले से देश में लगी आग.
Sambhal Violence: संभल में हिंसा के बाद दूसरे जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सख्त
संभल में हिंसा के बाद दूसरे जुमे की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है. सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने गुरुवार को बताया, “आज हमने 30 समितियों के साथ बैठक की. इसके अलावा, हमने सभी मस्जिदों के प्रमुखों से भी बात की. जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए तीन लेयर की सुरक्षा के प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया गया। इससे पहले भी तीन लेयर की सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी.”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News