बांग्लादेश ने तुर्की से 10 बायरकतार टीबी-2 किलर ड्रोन खरीदा है. 6 ड्रोन की डिलीवरी चटगांव में की गई है बाकी 4 की डिलीवरी अभी बाकी है.
Trending Photos
हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते जुल्मोसितम के बीच बांग्लादेश सरकार ने भारत के खिलाफ एक नया मोर्चा खोल दिया है. भारत के सीमा के पास बांग्लादेश सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है. दरअसल उत्तरी बंगाल में चिकन नेक के पास दो जगहों पर एयरस्ट्रिप को नए सिरे से बनाया जा रहा है. दोनों ओर स्ट्रिप द्वितीय विश्वयुद्ध के समय बनाया गया था, तब यह जगह भारत में ही थी. ठाकुर गांव और लाल मनीर हाट दो जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम शुरू हो चुका है.
इस बीच बांग्लादेश ने तुर्की से 10 बायरकतार टीबी-2 किलर ड्रोन खरीदा है. 6 ड्रोन की डिलीवरी चटगांव में की गई है बाकी 4 की डिलीवरी अभी बाकी है.
भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में जिस तरह आतंकियों को जेल से रिहा किया गया है और पाकिस्तान, बांग्लादेश के मुद्दे पर भारत विरोधी कट्टरपंथियों के साथ खड़ा हुआ है.
भारतीय खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि बांग्लादेश से सामरिक स्तर पर कोई खतरा नहीं है, लेकिन यदि वहां ऐसी अराजकता चलती रही और जमात के हाथों में क्षमता रही तो बांग्लादेश फिर से टेरर हब बन सकता है. खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट्स के मुताबिक बांग्लादेश की लड़खड़ाती स्थिति का फायदा उठाकर पाकिस्तान और उसकी सरपरस्ती में चल रहे आतंकी संगठन भारत के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश कर रहे हैं.
(इनपुट: सौमित सेनगुप्ता)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.