यूपी में भाजपा महिला नेता पार्टी से निष्कासित, विधायक पर लगाए थे गंभीर आरोप – News24 Hindi

—विज्ञापन—
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा हाईकमान ने सहारनपुर भाजपा की महिला नेता कोमल गुर्जर को पार्टी से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि कोमल गुर्जर ने गंगोह विधानसभा के विधायक कीरत सिंह के खिलाफ महापंचायत बुलाई थी। इसके लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद भी भाजपा महिला नेत्री महापंचायत कर रहीं थीं। पार्टी हाईकमान ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कोमल गुर्जर ने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश –
सहारनपुर में BJP विधायक किरत सिंह के खिलाफ महापंचायत करने जा रहे लोगों का हंगामा, पुलिस ने लाठियां फटकारी।
BJP की महिला नेत्री ने MLA पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जिसके खिलाफ आज गुर्जर समाज की महापंचायत बिना परमिशन हो रही थी।
इधर, BJP ने अनुशासन हीनता के… pic.twitter.com/uS1fd7fqjo
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 27, 2025

इस मामले में महिला नेता कोमल का आरोप है कि विधायक के इशारे पर उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसके खिलाफ थानों में फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला नेता ने विधायक की शिकायत पार्टी हाईकमान से की थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन उन्हें महापंचायत बुलानी पड़ी।
सहारनपुर एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस महिला नेता को आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। क्षेत्र में धारा-163 लागू है। इसके बावजूद महापंचायत की जा रही है। जिसके बाद सड़क पर जुटी भीड़ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, इस मामले में विधायक के समर्थकों का कहना है कि यह किरत सिंह को बदनाम करने की साजिश है। दोपहर के वक्त भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी हैं। इसके बाद एक बंद कमरे में महापंचायत की गई।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News