नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जंग रूकवाने के मिशन पर हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वे अब इजराइल और हमास की जंग रूकवाएंगे। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को व्यापार और टैरिफ की धमकी देकर जंग रूकवाई थी। इसके बाद उन्होंने इजराइल और ईरान की जंग रूकवाई है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को भयानक और अपमानजक मौत से बचाया है लेकिन इसके लिए उनको शुक्रिया नहीं कहा जाएगा।
ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि एक हफ्ते के भीतर इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाएगा। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘मैंने सीजफायर कराने की कोशिश में शामिल कुछ लोगों से बात की है। मुझे लगता है कि यह बहुत करीब है’। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने किससे बात की है। इसके साथ राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने का भी श्रेय लिया।
उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने अधिकारियों से दोनों देशों के साथ सभी समझौते रद्द करने के लिए कहकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोक दिया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘सभी ने देखा कि भारत और पाकिस्तान एक बड़ी जंग के कगार पर थे। दोनों के पास परमाणु ताकत है। मैंने दोनों को धमकी दी कि अगर जंग नहीं रुकी तो अमेरिका दिल्ली और इस्लामाबाद के साथ व्यापार नहीं करेगा। तब जाकर दोनों लड़ाई रोकने के लिए राजी हुए’।
Your email address will not be published.
© NayaIndia 2025 | All rights reserved.