दिल्ली में अमेरिकी नागरिकों से लूटपाट, मुठभेड़ में दोनों बदमाश गिरफ्तार – आज तक

Feedback
दिल्ली के एक पार्क में अमेरिकी नागरिक और उनकी महिला मित्र से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अक्षय और जतिन के रूप में हुई है. वह रविवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गए.
दरअसल, घटना 26 जून की है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में एक अमेरिकी नागरिक और उनकी महिला मित्र टहल रहे थे. इसी दौरान दो बदमाशों ने उन पर चाकू तानकर महिला का मोबाइल छीन लिया. झड़प के दौरान एक आरोपी को चोट भी आई थी. इस वारदात के बाद मामला गंभीरता से लिया गया और पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के नरेला में 20 वर्षीय युवक की हत्या, शव को जलाने की कोशिश
पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि दोनों आरोपी एक स्थान पर मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है. इस पूरे मामले में और अधिक जानकारी दिल्ली पुलिस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा करेगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News