मेरठ । 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव की तैयारियों में वन विभाग पूरी तरह जुट गया है। वन महोत्सव दौरान इस अवधि में जन्मे नवजात शिशुओं को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट के साथ एक पौधा भेंट के रूप में दिया जाएगा। इसके लिए वन विभाग द्वारा जनपद स्तर पर तैयारियों शुरु की जा चुकी हैं। साथ ही इस दौरान प्रत्येक जनपद से निकलने वाले एक्सप्रेस-वे एवं हाईवे पर भी पौधारोपण और सहजन पौध वितरण भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा।
1.17 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गौरतलब है कि 1 जुलाई से शुरु होने वाले वृक्षारोपण महाभियान 2025 की तैयारी में वन विभाग पूरी तरह जुट गया है। वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के लिए मेरठ मण्डल को 1.08 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य के सापेक्ष 1.17 करोड पौधारोपण और सहारनपुर मण्डल को आवंटित 84.71 लाख पौधारोपण लक्ष्य के सापेक्ष 88.11 लाख पौधारोपण का टारगेट दिया गया है।
पूरी कर ली तैयारियां
वन विभाग ने वृक्षारोपण की सम्पूर्ण तैयारी कर ली गयी है और अन्य विभागों के लिए पौध आपूर्ति सम्बन्धी इन्डैन्ड जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग के अनुसार विभागीय पौधशालाओं में पर्याप्त संख्या एवं मानक ऊंचाई की पौध उपलब्ध है। साथ ही अन्य विभागों को पर्याप्त ऊँचाई की पौध आपूर्ति की जाएगी।
नवजात को देंगे गोल्ड सर्टिफिकेट
इस दौरान 1 से 7 जुलाई 2025 (वन महोत्सव ) की अवधि में जन्मे नवजात शिशुओं को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट के साथ एक पौधा भेंट के रूप में दिये जाने की कार्यवाही जनपद स्तर पर की जाए। प्रत्येक जनपद से निकलने वाले एक्सप्रेस-वे एवं हाईवे पर भी पौधारोपण किया जाए।
सहजन का पौधा बांटा
सहजन पौध वितरण भण्डारे का आयोजन किया जाए। सहजन पौध वितरण भण्डारे में जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर सहजन पौध वितरण भण्डारे के लिए सम लिया जाए। सहजन भण्डारे में प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जीरो पॉवटी लाभाथियों को आमंत्रित किया जाएगा।
जनांदोलन बनाने की तैयारी
मुख्य वन संरक्षक एनके जानू ने बताया कि वृक्षारोपण महाअभियान-2025 को जन आदोलन का स्वरूप देने का भरसक प्रयास किया जाएगा। वृक्षारोपण के सम्बन्ध में जनसामान्य को जागरूक करने के लिए गोष्ठी, रैली आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए और इस कार्यक्रमों में स्कूल के छात्र / छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगा।
Copyright © 2025. All Rights Reserved