नई दिल्ली. बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से भारत के साथ उसके संबंधों में एक तरह से खटास पैदा हो गई है. बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के अधिकारियों की बयानबाजी और हरकतों ने दोनों देशों की जनता के बीच की खाई को बढ़ाने का काम किया है. इसके पहले बांग्लादेश से लाखों लोग हर साल इलाज कराने के लिए भारत आते रहे हैं. मगर अब भारत के अस्पतालों ने इन मरीजों का इलाज करने में अपनी रुचि एकदम से कम कर दी है. अब बांग्लादेश और भारत के बीच दूरियां पैदा होने का फायदा दूसरे देश उठा रहे हैं.
हाल ही में दोनों देशों के बीच तनाव के कारण कई बांग्लादेशियों को भारत आने से रोका जा रहा है. उनको वीजा मिलने में भी कठिनाई हो रही है. भारत में बांग्लादेशी मरीजों, डॉक्टरों, होटल व्यवसायियों और अस्पतालों के बहिष्कार का फैसला वीजा न मिलने से जुड़ा है. चूंकि बांग्लादेश में कोई बेहतर इलाज की सुविधा मौजूद नहीं है, इसलिए बांग्लादेशी इलाज के लिए वैकल्पिक देशों की तलाश कर रहे हैं. वहीं बांग्लादेशी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक बांग्लादेशी अब भारत की बजाय इलाज कराने के लिए थाईलैंड जा रहे हैं.
भारत के पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक बांग्लादेश से हर साल करीब 25 लाख मरीज भारत आते हैं. वे स्वास्थ्य देखभाल पर लगभग 50 करोड़ डॉलर खर्च करते हैं। रहने और खाने की लागत भारत के करीब होने के कारण बांग्लादेशी तेजी से थाईलैंड का रुख कर रहे हैं. इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि थाईलैंड की उड़ानों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है. इसके अलावा थाईलैंड में भारत की तुलना में 20-25 फीसदी सस्ता इलाज मिल रहा है. साथ ही वहां कम समय में आसानी से वीजा मिल जाता है.
Syria War: असद के तख्तापलट का ‘हिजबुल्लाह कनेक्शन’, 6 महीने में कैसे हुआ अंत? जानिए इनसाइड स्टोरी
ढाका के मोहम्मदपुर के रहने वाले फैज अहमद नाम के शख्स ने अपने अनुभव को बताया है. उन्होंने कहा कि ‘पहले मैंने भारत में इलाज कराया था. हालांकि इलाज का खर्च दोनों देशों में लगभग बराबर ही है. जबकि सेवा के मामले में थाईलैंड आगे है. ढाका से चेन्नई का हवाई किराया 22,000 टका है, थाईलैंड के लिए इसकी कीमत 28,000 टका है.
Tags: Bangladesh, Bangladesh news, Sheikh hasina
Rampur Famous Halwa: 100 साल पुरानी तकनीक और स्वाद में क्रिस्पी, विदेश तक डिमांड
मार्च 2025 में शनि गोचर, बदलेगा आपके जीवन का गणित, बन रहे धन लाभ से लेकर प्रमोशन के योग, जानें
ई बिहार बा! चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था, एम्बुलेंस नहीं मिली तो मजबूरन महिला को ठेले पर लेकर भागे अस्पताल
18 साल छोटी भांजी पर आया एक्टर का दिल, झट से कर ली तीसरी शादी, अब खुद लोगों से शेयर की वजह
सिर्फ ₹75 में ब्रांडेड शर्ट, पहनकर निकलेंगे तो लोग कहेंगे 500-1000 वाला कपड़ा, एक बार में खरीद रहे 10-10
गाजियाबाद में यहां लगा है तिब्बतन बाजार, सस्ते दामों में खरीदे बेहतरीन क्वालिटी के गर्म कपड़े
Credit Card: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए 6 बेस्ट क्रेडिट कार्ड, जहां मिल रहे हैं ज्यादा कैशबैक
Jhansi News: बुंदेलखंड का श्री अन्न बनेगा ब्रांड, सभी जिलों में बनाए जा रहे प्रोसेसिंग प्लांट
Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल में अब 24 घंटे हो सकेगी 75 प्रकार की जांच, मरीजों को मिलेगा फायदा