बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर प्रवीण तोगड़िया का बयान, बोले- 'भारत को सेना…' – ABP न्यूज़

Hathras News Today: बीते दिनों बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के एक संत की गिरफ्तारी और वहां के अल्पसंख्यक समाज पर कथित अत्याचारों को रोकने के लिए हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको लेकर हाथरस में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने सरकार से बड़ी मांग की.
विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और मंदिरों को तोड़ने जैसी घटनाएं जारी रहीं, तो भारत सरकार को अपनी सेना भेजने की तैयारी करनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश को चार हिस्सों में विभाजित करने का भी सुझाव दिया. 
हाथरस दौरे पर पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हिंदुओं के ऊपर किसी भी प्रकार का हमला अस्वीकार्य है.”  तोगड़िया ने आगे कहा, “भारत बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को सहन नहीं करेगा. अगर वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती है, तो भारत सरकार को सैन्य हस्तक्षेप करना होगा.”
‘हिंदुओं पर बढ़ा अत्याचार’ 
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले प्रवीण तोगड़िया ने कहा, “हाल के वर्षों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है. मंदिरों में तोड़फोड़, संपत्ति पर कब्जा और धार्मिक असहिष्णुता जैसे मामलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबका ध्यान आकर्षित किया है.” तोगड़िया ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है.
प्रवीण तोगड़िया ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लंबे समय से हो रही है. मंदिरों पर हमले हो रहे हैं और हिंदू परिवारों को मजबूर होकर पलायन करना पड़ रहा है. यह स्थिति न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह भारत के लिए भी चिंता का विषय है.”
VHP अध्यक्ष ने की ये मांग
तोगड़िया ने इस संबंध में भारत सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “भारत सरकार को अब निर्णायक कदम उठाने होंगे. अगर भारत चुप रहता है तो यह हिंदुओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को कमजोर करेगा.”
केंद्र सरकार से प्रवीण तोगड़िया ने मांग की कि भारत को बांग्लादेश को चेतावनी देने के साथ-साथ यह स्पष्ट करना चाहिए कि हिंदुओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भारत सरकार को सेना भेजने और बांग्लादेश को विभाजित करने के लिए तैयार रहना चाहिए.
मस्जिदों को लेकर विवादित बयान
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मस्जिदों को लेकर भी विवादित बयान दिया. तोगड़िया ने कहा, “देश में 400 साल पुरानी कई मस्जिदें ऐसी हैं, जो मंदिरों को तोड़कर बनाई गई हैं.” वीएचपी अध्यक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद का उल्लेख करते हुए कहा, “इस मामले में देरी नहीं होनी चाहिए और जो भी सत्य है, उसे उजागर करना चाहिए.
प्रवीण तोगड़िया ने कहा, “ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे होना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए. यह मुद्दा हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है और इसे टालने या खींचने का काम नहीं होना चाहिए.”
तोगड़िया के बयान पर क्या कहा?
प्रवीण तोगड़िया के बांग्लादेश के चार टुकड़े करने के बयान पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है. अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकर और आलोचकों ने इसे अतिवादी और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए खतरा बताया हैं, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि यह बयान हिंदुओं की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: ‘इतिहास में दर्ज है अजमेर दरगाह की सारी सच्चाई’ मंदिर के दावे के बीच सपा सांसद रामजीलाल सुमन का बड़ा बयान

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News