एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने सीरिया की सीमा पर गोलान हाइट्स में बफर ज़ोन पर नियंत्रण करने के अपने ऑपरेशन के बारे में अमेरिकी प्रशासन को सूचित कर दिया है.
इजराइली प्रशासन ने कहा कि यह एक अस्थायी कदम है और यह सीरिया में सुरक्षा स्थिति में सुधार होने तक कुछ दिनों या हफ्तों तक चलेगा. एक इजराइली अधिकारी ने कहा, “हम सीरिया के और हिस्सों पर स्थायी रूप से कब्ज़ा करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.”
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) सीरिया पर सोमवार को आपात बैठक करेगी.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 78वां जन्मदिवस है. कांग्रेस नेता को बधाई देने वाले पोस्टर दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर लगाए गए हैं. कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का जन्म आज ही के दिन 9 दिसम्बर 1946 को इटली में हुआ था.
#WATCH | Posters, extending birthday greetings to Congress Parliamentary party chairperson Sonia Gandhi put up outside AICC Headquarters in Delhi.
Sonia Gandhi celebrates her 78th birthday today. pic.twitter.com/MJYgiM68Nq
— ANI (@ANI) December 8, 2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को अपने 3 दिवसीय दौरे पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे. जहां भारतीय राजदूत औप रूसी के उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने उनका स्वागत किया. इस महत्वपूर्ण यात्रा पर रक्षा मंत्री राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे और अपने रूसी समकक्ष रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ IRIGC M&MTC बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. वह INS तुशील के कमीशनिंग समारोह में भी शामिल होंगे. इस यात्रा का उद्देश्य भारत-रूस रक्षा सहयोग को और बढ़ाना है.
Honble Raksha Mantri Shri @rajnathsingh was received by Ambassador @vkumar1969 and Russian Deputy Minister of Defence Alexander Fomin in Moscow.
During the visit, Hon’ble Raksha Mantri will call on President Putin and co-chair the IRIGC M&MTC meeting with his Russian pic.twitter.com/yFK7EDUeuS
— India in Russia (@IndEmbMoscow) December 8, 2024
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के इंडस्ट्रियल एरिया बारा घाटा में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जिला प्रशासन और नगर निगम मौके पर हैं.
#WATCH | Madhya Pradesh | A fire broke out in a plastic factory in Bara Ghata, Industrial Area of Gwalior. Fire tenders are present at the spot and efforts are underway to douse the fire. No casualties have been reported so far. The district administration and Municipal pic.twitter.com/bmwfO6iZM4
— ANI (@ANI) December 8, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री राइजिंग राजस्थान में लगाई गई राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी आज राइजिंग राजस्थान समिट में भाग लेंगे. यहां देश और दुनिया कई दिग्गज उपस्थित रहेंगे. साथ ही पीएम मोदी पानीपत में ‘बीमा सखी योजना’ को लॉन्च करेंगे. रूस में आज राजनाथ सिंह भारत को समुद्र का नया प्रहरी ‘तुशील’ सौंपेंगे. नोएडा एयरपोर्ट पर आज पहली बार विमान उतरेगा, वाटर कैनन से इसका स्वागत किया जाएगा. गोरखपुर में आज योगी आदित्यनाथ आयुष्मान वय वंदन कार्ड के वितरण का शुभारंभ करेंगे. मौसम विभाग ने भी अनुमान लगाया है कि आज दिसंबर को पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है. किसान नेता आज कार्रवाई तय करेंगे. इस बीच, सिंधू बॉर्डर खोलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. आज को इस याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है. पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट.
Published On – Dec 09,2024 12:05 AM