Maruti Ertiga के बेस वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग्स, कीमत में हुआ इजाफा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Ertiga Now Get 6 Airbags: मारुति सुजुकी की 7 सीटर फैमिली एमपीवी Ertiga को खरीदना अब और भी फायदेमंद साबित हो सकता है ग्राहकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अब कंपनी ने इसमें 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में शामिल कर दिया है यानी अब  Ertiga के बेस वेरिएंट से लेकर टॉप ट्रिम में भी 6 एयरबैग्स मिलेंगे लेकिन यह भी है कि इससे गाड़ी की कीमत बढ़ जाएगी ग्राहकों की जेब पर इसका असर तो पड़ेगा पर सेफ्टी भी मिलेगी, जो बेहद जरूरी है अगर आप भी मारुति की इस 7 सीटर फैमिली कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको Ertiga में मिलने वाले फीचर के बारे में जानकारी दे रहे हैं

6 एयरबैग्स सभी ट्रिम में 
मारुति सुजुकी Ertiga में 6 एयरबैग्स अब स्टैण्डर्ड फीचर के तौर पर मिलेंगे लेकिन उसी के साथ इस गाड़ी की कीमत में करीब 1.40% का इजाफा हो गया है। इस गाड़ी की कीमत 9.12 लाख रुपये से लेकर 13 40 लाख रुपये तक जाती है। सेफ्टी के रूप में अब इस गाड़ी में 6 एयरबैग्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, ब्रेक असिस्ट  और  3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। मारुति अपनी सभी गाड़ियों में 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में शामिल कर रही है। अभी हाल ही में कम्पनी ने Baleno, Alto K10, Celerio, Wagon R  और Eeco में 6 एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में शामिल किया है।

इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए Ertiga में 1.5L K-Series स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल लगा है जो 75.8 kW की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और  6 स्पीड AT गियरबॉक्स से लैस है। इसमें CNG का भी ऑप्शन दिया गया है। पेट्रोल मोड पर यह 20.53 km/l का माइलेज और CNG मोड पर 26km/kg का माइलेज मिलता है।
यह भी पढ़ें: महज 48 महीने में 6 लाख ग्राहकों ने खरीदी ये SUV, सेफ्टी में मिली 5 स्टार रेटिंग
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News