Feedback
मध्य प्रदेश के इंदौर में सोशल मीडिया पर स्टाइल और रईसी दिखाने की चाहत में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एरोड्रम थाना पुलिस ने गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 13 लाख रुपये मूल्य की छह महंगी स्पोर्ट्स बाइक बरामद की हैं.
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के पीछे था. आरोपी युवकों को महंगी स्पोर्ट्स बाइक का शौक था और वे सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल दिखाने के लिए चोरी की गई बाइकों पर स्टंट करते और रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते थे. इन वीडियो में वे खुद को अमीर और स्टाइलिश दिखाने की कोशिश करते थे.
यह भी पढ़ें: इंदौर: BJP नेता का बेटा माज खान ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, युवती के साथ भागने के दौरान पुलिस पर चढ़ाई कार
एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश डंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने जब शिकायतों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच की, तो कुछ रील्स में दिखाई गई बाइकों के नंबर और मॉडल संदिग्ध रूप से मिलते-जुलते नजर आए. इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
देखें वीडियो…
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सिर्फ इंस्टाग्राम पर पॉपुलर बनने और महंगी चीजें दिखाने की लालसा में बाइक चोरी करते थे. पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि कहीं इस गिरोह का नेटवर्क अन्य शहरों तक तो नहीं फैला है. आरोपियों से बरामद बाइकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस कार्रवाई से शहर में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू