ये कैसी मां! अपनी नवजात बेटी को नदी में फेंका, मासूम ने तोड़ा दम – Aaj Tak

Feedback
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक महिला अपनी नवजात बच्ची को नदी में फेंक दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई. पुलिस ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह घटना जादूगोड़ा के दुर्कू गांव में हुई, जब आरोपी 30 साल की महिला अपने बच्चे के साथ पास की नदी में नहाने गई थी. 
पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने कहा कि शिशु का शव सोमवार को बरामद किया गया.उन्होंने बताया कि महिला के पति ने इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज कराई है और उसके कृत्य के पीछे का सटीक कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है.भगत ने कहा, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
बता दें कि मां के हाथों बच्चे की हत्या अपने आप में हैरान करती है. लेकिन इसी साल ऐसा एक अन्य मामला सामने आया था. यहां हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला ने अपने 8 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में संदेह है कि महिला के किसी से अवैध संबंध थे, इस बात की जानकारी बेटे को हो गई थी.
महिला को डर था कि बच्चा कहीं परिजन को इसके बारे में ना बता दे, इसलिए उसने प्लान के तहत बच्चे की जान ले ली. आरोपी महिला ने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली थी. लेकिन हत्या के पीछे का असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News