आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 दिसंबर 2024 LIVE: सुप्रीम कोर्ट से AAP नेता मनीष सिसोदिया को मिली बड़ी राहत, जमानत की शर्तों में मिलेगी ज्यादा छूट – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: आज संसद के शीतकालीन सत्र का अहम दिन है, जहां एक बार फिर गौतम अडानी से लेकर जॉर्ज सोरोस तक के मुद्दे पर, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा देखने को मिला। इसके अलावा विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया तो एक और हंगामा खड़ा हो गया। बीजेपी ने इसे उपराष्ट्रपति का अपमान तक बता दिया है। इस हंगामे के चलते एक बार फिर राज्यसभा स्थगित हो गई है।
आज बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर विदेश मंत्रालय के आधिकारी संसद की समिति के सामने पेश होंगे और इस मामले में विस्तृत जानकारी देंगे। इसके अलावा आज वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर संसद की संयुक्त समिति की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें धार्मिक संगठन दारूल उलूम देवबंद के सदस्यों को जेपीसी में बुलाया जाएगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही से लेकर सीरिया में जारी तनाव पर आज सभी की नजर रहने वाली है।
देश विदेश की अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
राज्यसभा के सभापति के खिलाफ इंडिया गठबंधन द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि यह किसी व्यक्ति के बारे में नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांत की बहाली के बारे में है अगर आपने पिछले 2 दिनों की कार्यवाही देखी है, कुछ लोगों ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, जिनका हम सम्मान करते हैं, यह न केवल पीड़ा देता है बल्कि हम यह भी सोचते हैं कि अगर आने वाले दिनों में सत्ता परिवर्तन होता है, तो क्या हम लोकतंत्र की मरम्मत और बहाली कर पाएंगे।

राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे सदस्य (सांसद) सोनिया गांधी और सोरोस के बीच संबंधों का मुद्दा उठाते रहे हैं। यह देश की संप्रभुता का सवाल है। सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना देश की संप्रभुता के मुद्दे से देश का ध्यान भटकाने की साजिश है। इसकी सभी को निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कभी भी सभापति का सम्मान नहीं किया।
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को जमानत की शर्तों में छूट दे दी है। अब सिसोदिया को हफ्ते में दो बार पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत की उस शर्त में ढील देने के लिए अर्जी दायर की गई थी, जिसके तहत सिसोदिया को हफ्ते में दो बार पुलिस स्टेशन जाने की आवश्यकता होती है। हमारा मानना ​​है कि शर्त की आवश्यकता नहीं है और इसलिए इसे हटा दिया गया है।

राज्यसभा के दिनभर के लिए स्थगित होने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने कल अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। आज संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह किसानों का अपमान है। लेकिन कैसे? बीजेपी विपक्ष के नेता को बोलने नहीं देती। क्या यह दलितों का अपमान नहीं है?
जयराम रमेश ने कहा कि राज्यसभा के सभापति ने खुद कहा है कि मोदी सरकार किसानों की मांगों को नहीं सुन रही है। उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। आज राज्यसभा के स्थगित होने में हमारी कोई भूमिका नहीं थी। सरकार नहीं चाहती थी कि सदन चले। मुझे उम्मीद है कि कल सदन चलेगा। हम चर्चा के लिए तैयार हैं।
प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 मामले में RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप अर्जी दाखिल की है। अर्जी में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 का बचाव किया गया है। इससे पहले CPI (M) और मुस्लिम पक्षों ने भी हस्तक्षेप अर्जी दाखिल की थी।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। आप अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि इसकी सभी को निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कभी भी आसन का सम्मान नहीं किया।
संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने आज अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने एनडीए सांसदों को गुलाब का फूल और तिरंगा दिया है।

AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ होने वाले गठबंधन की खबरों को विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले चुनावी मैदान में उतरने वाली है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने पंजाब के कई शहरों में आज सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इनमें बठिंडा, मुक्तसर साहिब, मानसा जिले शामिल हैं। NIA नशा तस्करों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। NIA ने मुक्तसर साहिब में अमनदीप नाम के शख्स के घर पर भी रेड मारी है, जो कि पंजाब की ही नाभा जेल में बंद है।
मुंबई के ग्रांट रोड के सिल्वर थिएटर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने बड़ी सक्रियता से काम किया और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हालिया हमले के विरोध में टोरंटो में बांग्लादेश वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बीते दिनों भारत के दबाव के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने पहली बार स्वीकार किया था, कि देश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार हुए हैं।
बेंगलुरु में अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में मराठाहल्ली पुलिस ने अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 4 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मराठाहल्ली पुलिस द्वारा जांच जारी है। अतुल ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि इन सभी ने उन्हें और उनके माता-पिता को कानून का गलत फायदा उठाकर लंबे वक्त तक प्रताड़ित किया, जिसके चलते ही उन्हें आत्म हत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

हैदराबाद में मीडिया पर हमले के मामले में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार मोहन बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मोहन बाबू के खिलाफ धारा 118 बीएनएस के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
संकटग्रस्त सीरिया से आज 75 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से लेबनान पहुंच गए हैं। वहां मौजूद फ्लाइट्स की मदद से वो अब भारत सुरक्षित लौट सकेंगे। दमिश्क और बेरूत में भारतीय दूतावास, दोनों के एकसाथ प्रयास के कारण भारतीयों को बाहर निकाला गया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News