—विज्ञापन—
गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गांधी नगर कॉलोनी में बनी एक हैंडलूम फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में फैक्ट्री के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से निकल रही आग की लपटें और धुआं देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करके घंटों बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग के कारण लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया अंदेशा है कि आग शॉट सर्किट से लगी है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुरादनगर के गांधी कॉलोनी में रहने वाले प्रकाश सिंघल की वहीं पर श्री एंटरप्राइजेज नाम से एक हैंडलूम फैक्ट्री है। बताया गया है कि रविवार देर रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं दूर तक देखा जा सकता था। लोागें ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो दमकल गाड़ियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद नगर निगम के कार्यालय में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू
बताया गया है कि इस दौरान आग की चपेट में आने से कॉलोनी में गुजर रहे बिजली के कुछ तार भी जल गए। जिसके कारण कुछ क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। घटना के दमकल विभाग की टीम ने फैक्ट्री के आस-पास भी पानी का छिड़काव किया, ताकि आग अधिक ना फैल सकें। घंटों बाद आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि आग से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in