Feedback
नंबर 8
3 अक्टूबर 2025 का मूलांक 3 और भाग्यांक 4 है. आज का दिन अंक 8 के लिए साधारण से अच्छा है. आस्था अध्यात्म को बढ़ावा देंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचेंगे. सफलता का प्रतिशत सहज रहेगा. कार्य व्यापार में स्पष्टता बनाए रखेंगे. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन व प्रशासन के मामले संवारेंगे. शनि के अंक 8 के व्यक्तियों में अनावश्यक जल्दबाजी नहीं होती है. सहजतापूर्वक कार्योंं को आगे बढ़ाते हैं. विषयवस्तु की गहरी समझ होती हैं. सजगता से कार्य करते हैं. आज इन्हें विनय विवेक बनाए रखना है. सफलता की राह पर अग्रसर रहेंग. समन्वय से आगे बढ़ेंगे. संबंधों का लाभ उठाएंगे. परिवार सहयोगी होगा.
मनी मुद्रा- कार्यक्षेत्र में परंपराओं के साथ आधुनिकता पर जोर होगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. कला कौशल से उचित परिणाम पाएंगे. पेशेवरों पर भरोसा करेंगे. कामकाज में सक्रियता बढ़ाएंगे. योजनानुसार कार्यगति बनाए रखेंगे. विविध मामलों में सजग रहेंगे. प्रतिस्पर्धा में उत्साहित बने रहेंगे. निरंतरता व अनुशासन रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- प्रियजनों के साथ सुख संवाद बना रहेगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. करीबियों से मेलजोल के मौके बनेंगे. प्रेम संबंधों को मजबूती मिलेगी. निजी विषयों में सरलता रहेगी. दाम्पत्य में सुख रहेगा. परिजनों की सलाह पर ध्यान देंगे. व्यक्ति विशेष के प्रति लगाव अनुभव करेंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- वरिष्ठों की बात सुनेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे. मनोबल बढ़ेगा. वातावरण में सुधार लाएंगे. आस्था विश्वास बनाए रखेंगे.
फेवरेट नंबर- 2 3 5 6 8 9
फेवरेट कलर- फिरोजी
एलर्ट्स- आत्मनियंत्रण रखें. चर्चा संवाद में स्पष्ट रहें. अनुशासन बढ़ाएं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू