Aaj Ki Breaking News: सुरक्षा बलों ने बारामूला में आतंकियों के 3 सहयोगियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News Today 11 January: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो मेरठ के सुहेल गार्डन में 5 हत्याओं का राज खुल गया है। पुलिस की अभी तक जांच में सामने आया है कि सौतेले भाई तांत्रिक नईम बाबा ने अपने साले के साथ मिलकर मोइन के पूरे परिवार को मार दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज रात 8 बजे अपनी फेयरवेल स्पीच देंगे।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी, इसलिए आज से 13 जनवरी तक VIP दर्शन नहीं होंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ में हिस्सा लेंगे। आज दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट आ सकती है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में आतंकियों के 3 सहयोगी को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फैयाज अहमद अहंगर (40), बशारत सुल्तान मगरे (19) और रईस अहमद नजर (40) के रूप में हुई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी झोपड़ी प्रधानों के सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने झुग्गी बस्ती के प्रधानों से मुलाकात की। उनका मकसद केंद्र सरकार की योजनाओं को झुग्गी झोपड़ी के लोगों तक पहुंचना है। दिल्ली में 735 झुग्गी बस्ती क्लस्टर है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। वे दिल्ली चुनाव में आप के लिए प्रचार करेंगे।

#watch | RLP (Rashtriya Loktantrik Party) president Hanuman Beniwal meets AAP MP Sanjay Singh in Delhi. pic.twitter.com/7p4fsiA41p
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से कटकर सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही शाहरुख हसन रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात था, लेकिन बाइक पर जाते समय वह मांझे की चपेट में आ गया। चाइनीज मांझे से सिपाही की मौत की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित होने के बावजूद भी चाइनीज मांझा जिले में खुले आम बिक रहा है। चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज की घटना है।
महाराष्ट्र में बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में सभी आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। वाल्मीकि कराड को छोड़कर 7 आरोपियों पर MCOCA लगाया गया है। वाल्मीकि कराड को मामले में गिरफ्तार किया गया, इसलिए उस पर मकोका नही लगाया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने की वजह से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। बस चालक ने तुरंत बस को रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस में सवार लोग कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में दामाद ने अपनी सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घायल सास ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। दामाद ने सास पर हमला पत्नी में चल रहे तलाक के केस के चलते किया। दामाद की सास निर्मला देवी के साथ कहासुनी हो गई थी। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का मामला है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अरविंद केजरीवाल आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वे आज दिल्ली वालों के लिए एक और बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
NCP अजीत पवार गुट के मंत्रियों द्वारा जनता दरबार लगाए जाएंगे। इसके लिए आम जनता से संवाद करने के दिन तय किए गए हैं। जनता दरबार NCP के प्रदेश कार्यालय में लगेंगे। मंत्री हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, दत्तात्रेय भरणे और मकरंद पाटिल हर मंगलवार को जनता दरबार लगाएंगे। बुधवार को मंत्री हसन मुश्रीफ, बाबासाहेब पाटिल, माणिकराव कोकाटे, नरहरि जिरवाल और अदिति तटकरे जनता दरबार लगाएंगे। गुरुवार को मंत्री इंद्रनील नाइक और हसन मुश्रीफ जनता दरबार लगाएंगे। इस जनता दरबार से आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने का काम पार्टी के मंत्री करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए आज भाजपा कोर ग्रुप की बैठक फिर से होगी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। इस बैठक के खत्म होने के बाद आज ही भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सुहेल गार्डन में 5 हत्याओं के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि हत्याएं मोइन के सौतेले भाई तांत्रिक नईम बाबा ने अपने साले सलमान के साथ मिलकर मोइन के पूरे परिवार के मारकर लाशें बेड बॉक्स में छिपा दी। नईम और सलमान को पकड़ने के लिए पुलिस की 3 टीमें नासिक भेजी गई हैं। हत्याओं का शक अवैध संबंधों और पैसों के लेन देन से जड़ा है।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News