Aaj Ki Taaza Khabar: छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार, 5 युवकों की मौत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अनमोल बिश्नोई को ‘वांटेड’ आरोपी करार दिया गया है। इसके अलावा केस में गिरफ्तार 26 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। UP सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी की बोलेरो गाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई।
हादसे में CRPF के 3 जवान और ड्राइवर घायल हुआ है।आज PM मोदी के ओडिशा दौरे का तीसरा दिन है। भुवनेश्वर में ऑल इंडिया DGP/IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे आज दिल्ली में एक विशाल रैली करेंगे। आज से OTP को लेकर TRAI का नया नियम भी लागू हो जाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
बीजापुर में पुलिस मुखबिरी के शक में माओवादियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डालेर निवासी कुम्मेश कुंजाम को देर रात माओवादियों ने गला घोंट कर मार दिया। हत्या के बाद माओवादियों ने शव को चिहका-टिंडोडी मार्ग पर फेंक दिया। घटनास्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है।
छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा निवासी लोग उदयपुर के पास ग्राम गुमगा में अदानी गेस्ट हाउस के बाहर नेशनल हाईवे-130 पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार ट्रक में जा घुसे। कार में कुल 5 लोग ही सवार थे, जो मारे गए। थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि शवों को निकालने के लिए कटर का सहारा लेना पड़। कार सवार लोग रायपुर से मैनपाट पिकनिक मनाने जा रहे थे।
मध्य प्रदेश के सिवनी में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने राहगीर को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में मौके पर 3 लोगो की मौत हुई और 6 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को लखनादौन अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों एक बच्चा, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। एंबुलेंस में सवार लोग आंध्रप्रदेश से गोरखपुर जा रहे थे। हादसा धारपाठा के पास हुआ। धूमा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज सतारा से मुंबई लौट आएंगे। अगर वे आज नहीं लौटे तो इसे उनकी नाराजगी माना जाएगा, क्योंकि वे वित्त और गृह मंत्रालय मांग रहे हैं। पिछली सरकार में गृह और वित्त दोनों मंत्रालय उप-मुख्यमंत्री के पास थे। ऐसी चर्चा सियासी गलियारों में है कि बेशक एकनाथ शिंदे की तबियत खराब हो, लेकिन एकनाथ शिंदे सतारा नाराज होकर ही गए हैं।
दिल्ली में अब वायु प्रदूषण ज्यादा नहीं है, लेकिन हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है। CPCB के मुताबिक, आज एक दिसंबर को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 313 है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI आज भी 350 से ऊपर है। आनंद विहार में 345, जहांगीरपुरी में 342, मुंडका में 363, नेहरू नगर में 347 और शादीपुर में 369 AQI है।
आज PM मोदी के ओडिशा दौरे का तीसरा दिन है। वे आज भुवनेश्वर में ऑल इंडिया DGP/IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। दोनों नेता कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को वांटेड अपराधी घोषित किया गया है। उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) भी लगा दिया है। केस में गिरफ्तार 26 अन्य आरोपियों पर भी मकोका लगा दिया गया है। क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम सहित 26 आरोपियों को पकड़ा है।

Written By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News